MP Police SI Vacancy 2026: एमपी पुलिस सूबेदार और एसआई भर्ती, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता जानें

Last Updated: Sep 3, 2026, 11:39 IST

MP Police SI Vacancy 2026: एमपी पुलिस में सूबेदार और एसआई पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 504 रिक्त पदों को भरना है। आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल्स आगे लेख में जानें। 

MP Police SI Vacancy 2026: एमपी पुलिस सूबेदार और एसआई भर्ती
MP Police SI Vacancy 2026: एमपी पुलिस सूबेदार और एसआई भर्ती

MPESB Police SI Vacancy 2026: मध्य प्रदेश में सूबेदार और एसआई पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। 504 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 2 सितंबर को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य डिटेल्स आगे लेख में देख सकते हैं। 

MP Police SI Vacancy 2026 Online Apply Date: हाइलाइट्स 

उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षण और इंटरव्यू के आधार पर पूरी की जाएगी। आवेदन तिथि सहित अन्य डिटेल्स उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती संचालन 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

पोस्ट 

सूबेदार और एसआई (तकनीकी और गैर तकनीकी) 

पदों की संख्या 

504

एप्लिकेशन मोड 

ऑनलाइन 

आवेदन तिथि 

9 से 28 सितंबर, 2026 

परीक्षा तिथि 

28 अक्टूबर, 2026

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और इंटरव्यू 

ऑफिशियल वेबसाइट 

esb.mp.gov.in 

MP Police SI Vacancy 2026 Notification: नोटिफिकेशन पीडीएफ 

एपमीईएसबी नोटिफिकेशन के अनुसार सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर के कुल 504 पदों को भरा जाएगा। जिसमें नॉन-टेक्निकल के 462 और टेक्निकल के 42 पद शामिल हैं। संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को रिक्त पद, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता सहित डिटेल्स देखने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

एमपी पुलिस एसआई नोटिफिकेशन 2026 

पीडीएफ डाउनलोड करें

MP Police SI Vacancy 2026 Qualification: शैक्षणिक योग्यता 

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सभी पात्रता मानदंडों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

सूबेदार - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री। 

सब - इंस्पेक्टर - किसी मान्यता प्राप्त तकनीकी यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा। वहीं भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में ग्रेजुएशन डिग्री। 

आयु सीमा - 33 से 38 वर्ष। 

MPESB Police SI & Subedar Posts: रिक्त पदों की संख्या 

एमपी पुलिस एआई भर्ती 2026 के तहत मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर के कुल 504 पदों की भर्ती की घोषणा की है। इनमें गैर-तकनीकी और तकनीकी दोनों प्रकार के सब-इंस्पेक्टर पद शामिल हैं। उम्मीदवार पदवार रिक्त पदों का विवरण नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

पद का नाम

पोस्ट कोड

कुल पद

सूबेदार

01

81

सब-इंस्पेक्टर (SAF)

02

69

सब-इंस्पेक्टर (DEF)

03

312

सब-इंस्पेक्टर (Arms)

04

10

सब-इंस्पेक्टर (Photo)

05

9

सब-इंस्पेक्टर (Q.D.)

06

4

सब-इंस्पेक्टर (Finger Print)

07

19

कुल

504

संबंधित भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और इंटरव्यू के आधार पर तय किया जाएगा। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 3, 2026, 11:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News