JNV Class 9 & 11 Admission 2026-27 Out: जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, navodaya.gov.in से करें Registration

Last Updated: Sep 2, 2026, 19:55 IST

NVS Class 9 Admission Form 2027-28: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 9 और 11 की एंट्रेंस एग्जाम (2026-27 सेशन) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एलिजिबल और इच्छुक छात्र ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। इस लेटरल एंट्री एडमिशन के लिए जरूरी एलिजिबल, लास्ट डेट और एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।

JNV Class 9 & 11 Admission 2026-27 Out: जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, navodaya.gov.in से करें Registration
JNV Class 9 & 11 Admission 2026-27 Out: जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, navodaya.gov.in से करें Registration

JNVST Lateral Entry Admissions 2026: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में शैक्षणिक सेशन 2027-28 के लिए कक्षा 9 तथा 2026-27 के लिए कक्षा 11 में लेटरल एंट्री (Lateral Entry) एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र दोनों के शेड्यूल के बारे में जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

देशभर के 650 से अधिक नवोदय विद्यालयों में बची सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल navodaya.gov.in पर चालू हो चुके है। छात्र केंद्र सरकार के इस आवासीय विद्यालय तंत्र से जुड़कर गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो लास्ट डेट से पहले रजिस्ट्रेशन को पूरा कर लें। 

JNV Class 11-Class 9 Lateral Entry Selection Test 2027 का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। एग्जाम के माध्यम से केवल उपलब्ध सीटों पर ही एडमिशन दिया जाएगा। 

NVS Class 9 (2027-28) & Class 11 (2026-27) Admission Details 

NVS की दोनों कक्षाओं के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

कक्षा 9 एडमिशन (2027-28)

कक्षा 11 एडमिशन (2026-27)

आयोजक संस्था

नवोदय विद्यालय समिति (NVS)

नवोदय विद्यालय समिति (NVS)

रजिस्ट्रेशन का मोड

ऑनलाइन 

ऑनलाइन

एडमिशन की लास्ट डेट

30 सितंबर 2026

30 सितंबर 2026

एग्जाम डेट 

10 अप्रैल 2027

10 अप्रैल 2027

सेलेक्शन प्रोसेस 

ओएमआर आधारित लिखित एग्जाम (JNVST)

लिखित एग्जाम और 10वीं के मार्क्स 

रजिस्ट्रेशन फीस 

निःशुल्क (0/-)

निःशुल्क (0/-)

ऑफिशियल वेबसाइट

navodaya.gov.in

cbseitms.nic.in

Eligibility Criteria for 9th and 11th 

1. कक्षा 9 एडमिशन (सेशन 2027-28)

  • शैक्षणिक योग्यता: छात्रों को सेशन 2026-27 के दौरान संबंधित जिले के किसी भी सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • आयु सीमा: छात्र का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होना जरूरी है।
  • जिला अनिवार्यता: छात्र केवल उसी जिले के JNV के लिए आवेदन कर सकता है, जहां वह कक्षा 8वीं में पढ़ रहा है।

2. कक्षा 11 एडमिशन (सेशन 2026-27)

  • शैक्षणिक योग्यता: छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास या अध्ययनरत होना चाहिए।
  • आयु सीमा: छात्र की जन्म तिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए।
  • स्ट्रीम का अलॉटमेंट: उपलब्ध सीटों के आधार पर साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज (आर्ट्स) स्ट्रीम दी जाती हैं।

Navodaya Vidyalaya Admission 2027: 9th and 11th Registration Direct Link 

NVS 11th Class Admission 2026-27

यहां क्लिक करें

JNV 9th Class Admission 2027-28

यहां क्लिक करें

JNVST कक्षा 9 सेलेक्श एग्जाम का पैटर्न 

कक्षा 9 के लिए आयोजित होने वाले सेलेक्शन एग्जाम 2 घंटे 30 मिनट के होते है, जिसमें वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं:

  • गणित (Mathematics): 35 प्रश्न (35 मार्क्स)
  • सामान्य विज्ञान (General Science): 35 प्रश्न (35 मार्क्स)
  • अंग्रेजी (English): 15 प्रश्न (15 मार्क्स)
  • हिंदी (Hindi): 15 प्रश्न (15 मार्क्स)
  • कुल प्रश्न: 100 प्रश्न (100 मार्क्स)

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. NVS के ऑफिशियल पोर्टल navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर ‘Click Here to Register for Class IX Lateral Entry Admission (2027-28)’ and ‘Class XI Admission’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. छात्र का व्यक्तिगत डिटेल्स, कक्षा 8/10 के स्कूल की डिटेल्स और निवास का जिला फिल करें।
  4. छात्र और पेरेंट्स के हस्ताक्षर तथा पासपोर्ट साइज फोटो (10KB से 100KB) अपलोड करें।
  5. फॉर्म का पूर्वावलोकन (Preview) करें और फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए भरे गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

यहां भी पढ़े: Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 4,471 पोस्ट पर रजिस्ट्रेशन जारी, 27 सितंबर से पहले ऐसे करें अप्लाई

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 2, 2026, 19:55 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News