HP Board 10th, 12th कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल जारी, 3 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम hpbose.org देखें
HPBOSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 के एग्जाम डेट्स की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट पर कर दी है। दोनों कक्षाओं के यह एग्जाम 3 जुलाई से शुरू होंगे। साथ ही, 10वीं के 10 जुलाई और 12वीं के 16 जुलाई 2026 को एग्जाम खत्म होंगे। छात्र यहां से अपनी कक्षा के अनुसार की डेटशीट डाउनलोड करें।
HPBOSE 10th, 12th Supplementary Exam Dates 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने उन सभी छात्रों को एक और बेहतरीन मौका दिया है, जो मुख्य बोर्ड एग्जाम में कुछ नंबरों से फेल हो गए थे। HP बोर्ड ने ऑफिशियल तौर पर 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री/कंपार्टमेंट एग्जाम की डेट शीट जारी कर दी गई है।
HPBOSE 10वीं और 12वीं, दोनों के कंपार्टमेंट एग्जाम 3 जुलाई 2026 से राज्य के अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। वह सभी छात्र, जो इन कंपार्टमेंट एग्जाम का हिस्सा है वह अपनी डेटशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर पूरी डिटेल्स पा सकते हैं।
HPBOSE Supplementary Exam 2026: एग्जाम से जुड़ी सभी मुख्य डिटेल्स
10वीं और 12वीं के छात्र इन Supplementary Exam से जुड़ी सभी जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल और डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डेटशीट को डाउनलोड कर सकते हैं। यहां से जानें डिटेल्स।
| इवेंट | 10वीं | 12वीं |
| बोर्ड का नाम | हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) | हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) |
| एग्जाम शुरू होने की डेट | 03 जुलाई 2026 | 03 जुलाई 2026 |
| एग्जाम खत्म होने की डेट | 10 जुलाई 2026 | 16 जुलाई 2026 |
| एग्जाम का टाइम | सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक | सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ||
| रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट्स | अगस्त 2026 | अगस्त 2026 |
10वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेटशीट का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेटशीट का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
सप्लीमेंट्री डेटशीट डाउनलोड करने का आसान तरीका
छात्र अपनी डिटेल्ड सब्जेक्ट-वाइड डेटशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
1. हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org को ओपन करें।
2. होमपेज के मुख्य मेनू में दिख रहे 'Examinations' टैब पर जाएं और ड्रॉपडाउन में से 'Date Sheet' ऑप्शन को चुनें।
3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां "HPBOSE 10th/12th Supplementary Exam Date Sheet July 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
4. स्क्रीन पर एक PDF फाइल खुल जाएगी।
5. इसे भविष्य के लिए Download कर लें और अपने सब्जेक्ट के अनुसार डेट्स को मार्क कर लें।
कम समय में सप्लीमेंट्री एग्जाम क्रैक करने के स्मार्ट टिप्स
आजकल सोशल मीडिया और एजुकेशनल कम्युनिटीज में बोर्ड एग्जाम को क्लियर करने के लिए कुछ बेहद खास ट्रेंड कर रहे हैं, जिन्हें आपको एग्जाम के कुछ दिनों पहले जरूर आजमाना चाहिए:
- मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन का फायदा उठाएं: पूरा सिलेबस दोबारा पढ़ने के बजाय उन चैप्टर्स पर ध्यान दे, जिनका वेटेज यानी मार्क्स ज्यादा है। केवल महत्वपूर्ण और स्कोरिंग टॉपिक्स को पक्का करने से पास होने की गारंटी कई गुना बढ़ जाती है।
- 2026 के मुख्य क्वश्न पेपर का एनालिसिस: हाल ही में मार्च-अप्रैल में जो मुख्य बोर्ड एग्जाम हुए हैं, उनके क्वश्न पेपर को दोबारा सॉल्व करें। अक्सर सप्लीमेंट्री एग्जाम का पैटर्न और सवालों का स्तर मुख्य एग्जाम से काफी मिलता-जुलता होता है।
- टाइम मैनेजमेंट: एग्जाम सुबह 8:45 बजे शुरू होंगे। बोर्ड नियमों के अनुसार छात्रों को 15 मिनट पहले क्वश्न पेपर पढ़ने के लिए दिया जाएगा। इस समय का उपयोग यह तय करने में करें कि कौन सा सेक्शन पहले हल करना है।
छात्रों के लिए जरूरी गाइडलाइन
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करके अपना एडमिट कार्ड टाइम पर प्राप्त कर लें। एग्जाम सेंटर पर स्कूल यूनिफॉर्म और ओरिजिनल स्कूल ID कार्ड ले जाना बेहद जरूरी है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
यहां भी पढ़े: (OUT) Bihar BEd Result 2026: कहां और कैसे चेक करें CET Result, कल से शुरू होंगी Counselling
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.