JEECUP Result 2026: यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट jeecup.admissions.nic.in पर होगा घोषित, कम नंबर वालों को भी मिलेगा एडमिशन

Last Updated: Jun 19, 2026, 14:04 IST

JEECUP Result 2026: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन 2 जून से 9 जून 2026 तक किया था। परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी अब JEECUP Result 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट में उम्मीदवारों के प्राप्त अंक, रैंक और काउंसलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।

JEECUP Result 2026 Date: इस दिन आ सकता है यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट, कम नंबर वालों को भी मिलेगा एडमिशन
JEECUP Result 2026 Date: इस दिन आ सकता है यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट, कम नंबर वालों को भी मिलेगा एडमिशन

UP Polytechnic Sarkari Result 2026: जीकप रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) द्वारा आयोजित यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट 20 जून को जारी किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट में उम्मीदवारों के प्राप्त अंक, ऑल इंडिया रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग और कॉलेज चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में UP Polytechnic Result 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण हाइलाइट्स देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

JEECUP (यूपी पॉलिटेक्निक) 2026

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP)

परीक्षा तिथि

2 जून से 9 जून 2026

यूपी पॉलिटेक्टनिक रिजल्ट 2026 कब आएगा?

20 जून 2026 (संभावित)

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

jeecup.admissions.nic.in

आवश्यक लॉगिन विवरण

आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि

कुल सीटें

लगभग 2.71 लाख

JEECUP Result 2026 कब आएगा?

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (JEECUP) 2026 में शामिल लाखों अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, JEECUP परिणाम 20 जून 2026 को जारी किया जा सकता है। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से क्वालीफाइंग स्टेटस चेक कर सकेंगे। 

JEECUP Counselling 2026: 4 अंक पाने वाले अभ्यर्थी भी होंगे पात्र

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में कम अंक पाने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। परिषद के नियमों के अनुसार, 400 अंकों की परीक्षा में यदि किसी अभ्यर्थी को केवल 4 अंक भी मिलते हैं, तो वह JEECUP काउंसलिंग 2026 में भाग लेने के लिए पात्र होगा। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों को सरकारी और सहायता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्हें केवल निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन का अवसर मिलेगा।

JEECUP 2026 Exam में कितने छात्र हुए शामिल?

इस वर्ष यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए 4.25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से लगभग 3.34 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मेसी और अन्य डिप्लोमा कोर्स की करीब 2.71 लाख सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

फार्मेसी और इंजीनियरिंग कोर्स में बढ़ी छात्रों की रुचि

यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन 2026 में फार्मेसी और इंजीनियरिंग कोर्स के लिए छात्रों की रुचि लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष फार्मेसी ग्रुप के लिए 1.64 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जबकि इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी ग्रुप-ए में 2 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया। बढ़ते रोजगार अवसरों और तकनीकी शिक्षा की मांग के कारण इन कोर्सों में सीटों के लिए कड़ी कॉम्पिटिशन देखने को मिल रही है।

JEECUP Result 2026 के बाद कब शुरू होगी काउंसलिंग?

जीकप 2026 रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई 2026 के पहले सप्ताह से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो सकती है। अभ्यर्थियों को अपनी रैंक के आधार पर कॉलेज और ट्रेड चुनने का अवसर मिलेगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे मार्कशीट, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी प्रमाण पत्र पहले से तैयार रखें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 15, 2026, 10:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News