(OUT) Bihar BEd Result 2026: कहां और कैसे चेक करें CET Result, कल से शुरू होंगी Counselling

Last Updated: Jun 19, 2026, 13:30 IST

Bihar B.Ed CET Result 2026 आज 19 जून 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जारी कर दिया गया है। एग्जाम में शामिल सभी छात्र रोल नंबर की सहायता या एप्लीकेशन नंबर की सहायता से रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, यहां से काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में भी जानें।

(OUT) Bihar BEd Result 2026: कहां और कैसे चेक करें CET 
Result, कल से शुरू होंगी Counselling
(OUT) Bihar BEd Result 2026: कहां और कैसे चेक करें CET Result, कल से शुरू होंगी Counselling

Bihar B.Ed CET Result 2026: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU), मुजाफफरपुर द्वारा आज यानी 19 जून 2026 को बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-B.Ed 2026) का रिजल्ट ऑफिशियल रूप से वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

7 जून 2026 को आयोजित हुए इस एंट्रेंस एग्जाम में छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी पास हुए छात्रों के लिए कॉलेज अलॉटमेंट और चॉइस फिलिंग की काउंसलिंग प्रक्रिया भी कल यानी 20 जून 2026 से शुरू हो जाएगी। 

Bihar B.Ed CET Result 2026 की मुख्य डिटेल्स 

Bihar B.Ed CET Result 2026 और काउंसलिंग से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डिटेल्स 

एग्जाम आयोजक संस्था

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU), मुजफ्फरपुर

एग्जाम डेट 

07 जून 2026

रिजल्ट जारी होने की डेट

19 जून 2026 (आज जारी)

काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की शुरुआत

जून के आखिरी हफ्ते (संभावित कल से प्रक्रिया लाइव)

क्वालिफाइंग मार्क्स 

35% (यानी कुल 120 में से 42 अंक)

क्वालिफाइंग मार्क्स (Reserved/EWS)

30% (यानी कुल 120 में से 36 अंक)

ऑफिशियल वेबसाइट

biharcetbed-brabu.in

Bihar B.Ed CET Result 2026 का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

Bihar B.Ed CET रिजल्ट और स्कोरकार्ड कैसे चेक करें? 

छात्रों को Bihar B.Ed CET का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। :

1. बिहार बीएड की ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिख रहे "Bihar B.Ed CET 2026 Result / Scorecard" के लिंक पर क्लिक करें।

3. लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड को फिल करें। 

4. डिटेल्स सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसमें अपने कुल मार्क्स, क्वालिफाइंग स्टेटस और रैंक को अच्छी तरह चेक करें और काउंसलिंग के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

काउंसलिंग में मनपसंद कॉलेज पाने की स्मार्ट ट्रिक

बिहार में कुल 37,250 से अधिक बीएड सीटों के लिए मारामारी होती है। अच्छे कॉलेज में सीट पाने के लिए छात्रों के बीच काफी ज्यादा स्ट्रैस रहता है। यहां से जानें कुछ ट्रेंड। 

  • काउंसलिंग फीस की तैयारी: काउंसलिंग में भाग लेने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। सामान्य (General) कैटेगरी के लिए फीस ₹1000, BC/EBC/EWS/महिला छात्रों के लिए ₹750 और SC/ST के लिए ₹500 निर्धारित कि गई है। इसे समय पर तैयार रखें।

  • चॉइस फिलिंग का सीक्रेट रूल: कॉलेज चुनते समय सबसे पहले उन टॉप सरकारी या अर्ध-सरकारी कॉलेजों को पहले चुनें, जिनका कटऑफ आपके रैंक के आसपास हो। केवल एक या दो कॉलेज चुनकर न छोड़ें, बल्कि सुरक्षा के लिए 5 से 7 कॉलेजों का ऑप्शन जरूर भरें।

  • डॉक्यूमेंट्स रखें रेडी: काउंसलिंग के तुरंत बाद पेपर वेरिफिकेशन शुरू हो जाता है। छात्र अपने पास 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट, बीएड एंट्रेंस का एडमिट कार्ड, रिजल्ट स्कोरकार्ड, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र पहले से ही एक फाइल में तैयार रखें ताकि ऐंड वक्त पर कोई भागदौड़ न करनी पड़े।

यदि आपको रिजल्ट देखने या लॉगिन क्रेडेंशियल भूल जाने की समस्या आ रही है, तो आप यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल ईमेल cetbedbrabu26@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, छात्र हेल्पलाइन नंबर 01141169760 पर कॉल करके भी मदद ले सकते हैं।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 19, 2026, 13:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News