Bihar B.Ed Cut Off 2026: यहां चेक करें बिहार बीएड CET कट ऑफ मार्क्स

Last Updated: Jun 19, 2026, 13:30 IST

Bihar B.Ed CET Cut Off 2026: बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-B.Ed) 2026 का रिजल्ट 19 जून को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रैंक चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को कट ऑफ मार्क्स का इंतजार है। विश्वविद्यालय की ओर से श्रेणीवार कट ऑफ अंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

Bihar B.Ed CET Cut Off 2026: यहां चेक करें बिहार बीएड CET कट ऑफ मार्क्स
Bihar B.Ed CET Cut Off 2026: यहां चेक करें बिहार बीएड CET कट ऑफ मार्क्स

Bihar B.Ed CET Result 2026 OUT: बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-B.Ed) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रैंक चेक कर सकते हैं। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 जून 2026 को परिणाम घोषित किया। रिजल्ट जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को बिहार B.Ed CET कट-ऑफ 2026 का इंतजार है। विश्वविद्यालय की ओर से कट ऑफ अंक जल्द जारी किए जाएंगे, जिसके आधार पर काउंसिलिंग और विभिन्न बीएड कॉलेजों में सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

Bihar B.Ed CET Qualifying Marks 2026

अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में बिहार बीएड सीईटी क्वालीफाइंग मार्क्स देख सकते हैं। 

कैटेगरी

मिनिमम मार्क्स

परसेंटेज

जनरल 

42/120

35%

ओबीसी/EBC/EWS

36/120

30%

एससी/एसटी

36/120

30%

PwD

36/120

30%

यहां क्लिक करें- Bihar B.Ed CET 2026 Result Link

ऐसे चेक करें Bihar B.Ed CET Scorecard 2026

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।

  2. "Bihar B.Ed CET Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

  4. सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।

23 जून तक भर सकेंगे कॉलेजों की च्वाइस

राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि रिजल्ट जारी होने के बाद 20 जून से पोर्टल पर च्वाइस फिलिंग का विकल्प उपलब्ध करा दिया जाएगा। अभ्यर्थी 23 जून तक अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन कर सकेंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को किसी भी विश्वविद्यालय के अंतर्गत कम से कम 3 और अधिकतम 10 कॉलेजों का विकल्प भरने की अनुमति दी जाएगी। ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से आयोजित की जाएगी।

कॉलेज अलॉट होने पर 3,000 रुपये देकर सीट करनी होगी रिजर्व

मेरिट और रैंक के आधार पर अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। कॉलेज अलॉटमेंट के बाद उम्मीदवारों को 3,000 रुपये काउंसलिंग शुल्क जमा कर अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर एडमिशन नहीं लेता है तो उसकी सीट पर दावा स्वतः समाप्त माना जाएगा।

नामांकन के दौरान सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा कड़ी जांच की जाएगी।

1.23 लाख आवेदन, लेकिन सीटें सिर्फ 37 हजार 

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में इस बार कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। राज्यभर से कुल 1,23,327 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जबकि बीएड में दाखिले के लिए 37,250 सीटें ही उपलब्ध हैं। ऐसे में एक सीट पर औसतन 3 से अधिक उम्मीदवारों के बीच दावेदारी है। बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को राज्य के 180 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। 

किस विश्वविद्यालय में कितनी सीटें

किस विश्वविद्यालय में कितनी सीटें उपलब्ध हैं, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई तालिका में दी गई है। 

विश्वविद्यालय

सीटें

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय

6,400

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय

6,200

मगध विश्वविद्यालय

6,000

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय

3,750

मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय

3,200

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (AKU)

3,000

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय

2,500

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय

1,600

जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा

1,500

बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा

1,250

पूर्णिया विश्वविद्यालय

1,100

मुंगेर विश्वविद्यालय

500

पटना विश्वविद्यालय

300

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय

100

रिजल्ट के बाद शुरू होगी ऑनलाइन काउंसिलिंग

रिजल्ट घोषित होने के बाद ऑनलाइन काउंसिलिंग और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थियों को अपनी रैंक के अनुसार कॉलेज और संस्थान चुनने का अवसर मिलेगा। काउंसिलिंग का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 19, 2026, 13:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News