HPCET 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, B.Tech और MBA सीटों के लिए 30 जून तक करें अप्लाई
HPCET 2026 Counselling के लिए सभी छात्र अपने लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते है। यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। HPCET 2026 Counselling में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए छात्रों को लॉग-इन करना होगा। सभी डिटेल्स जानने के लिए यहां देखें।
HPCET 2026 Counselling Registration: हिमाचल प्रदेश में टेक्निकल और मैनेजमेंट कोर्सेज जैसे B.Tech, B.Pharmacy, MBA, MCA में एडमिशन पाने वाले छात्रों के लिए लेटेस्ट खबर है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU), हमीरपुर ने HPCET 2026 सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 18 जून 2026 से शुरू कर दी है।
जो छात्र एंट्रेंस एग्जाम क्वालिफाई कर चुके हैं या JEE Main के स्कोर के आधार पर एडमिशन लेना चाहते हैं, वे यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल काउंसलिंग पोर्टल himtu.ac.in पर जाकर आज ही जल्द फॉर्म को फिल कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 30 जून 2026 तय की गई है।
HPCET 2026 Counselling से जुड़ा ऑफिशियल नोटिस - यहां क्लिक करें
HPCET 2026 Counselling से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स
हिमाचल प्रदेश में टेक्निकल और मैनेजमेंट कोर्सेज में अप्लाई करने वाले छात्र HPCET 2026 Counselling की मुख्य डिटेल्स को जानने और देखने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डिटेल्स |
| काउंसलिंग आयोजित करने वाली संस्था | हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU), हमीरपुर |
| एडमिशन के उपलब्ध कोर्स | B.Tech, B.Pharmacy, MBA, MCA, M.Sc आदि |
| काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की शुरुआत | 18 जून 2026 |
| रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट | 30 जून 2026 |
| सीट अलॉटमेंट (राउंड 1) की एक्सपेक्टेड डेट | जुलाई 2026 का पहला हफ्ता |
| काउंसलिंग फीस (JEE Main छात्रों के लिए) |
|
| ऑफिशियल वेबसाइट |
HPCET 2026 Counselling के लिए डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
काउंसलिंग के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
HPCET 2026 Counselling Registration के फॉर्म भरने के लिए छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी HPCET 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट himtu.ac.in या उनके काउंसलिंग पोर्टल पर विजिट करें।
2. होमपेज पर 'HPCET 2026 Centralized Counselling' लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉगिन करें। अपनी शैक्षणिक योग्यता को भी भरें और अपनी पसंद के कॉलेजों व ब्रांच जैसे CSE, ECE, Mechanical को प्राथमिकता के अनुसार चुनें।
4. अपनी स्कैन की गई फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक सर्टिफिकेट्स को सही फॉर्मेट में अपलोड करें। यदि लागू हो, तो काउंसलिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें और फाइनल फॉर्म का Printout निकाल लें।
छात्र इस इंपोर्टेंट बात का ध्यान रखें:-
चॉइस फिलिंग यानी कॉलेज चुनने की प्रक्रिया के दौरान केवल 1-2 कॉलेज न चुनें। पिछले साल के कटऑफ को देखते हुए कम से कम 5 से 6 कॉलेजों के ऑप्शन को अपनी लिस्ट में ऊपर से नीचे के क्रम में रखें, ताकि पहले ही राउंड में सीट लॉक हो सके।
यहां भी पढ़े: HP Board 10th, 12th कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल जारी, 3 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम hpbose.org देखें
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.