MP PAT Result 2026 OUT: एमपी पीएटी रिजल्ट जारी, esb.mp.gov.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड PDF

Last Updated: Jun 19, 2026, 14:45 IST

MP PAT Result 2026 OUT: मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (MP PAT) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी लॉगिन डिटेल्स, जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करना होगा।

MP PAT Result 2026 OUT: एमपी पीएटी रिजल्ट जारी हुआ।
MP PAT Result 2026 OUT: एमपी पीएटी रिजल्ट जारी हुआ।

MP PAT Result 2026 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026 का रिजल्ट 18 जून 2026 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

एमपी पीएटी 2026 परीक्षा का आयोजन 8 मई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा के बाद बोर्ड ने 11 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और उम्मीदवारों को 14 मई 2026 तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब बोर्ड ने परिणाम घोषित कर दिया है।

एमपी पीएटी रिजल्ट 2026- हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में एमपी पीएटी रिजल्ट के बारे सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

बोर्ड का नाम मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)
परीक्षा का नाम मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2026 (MP PAT 2026)
परीक्षा स्तर राज्य स्तरीय
पाठ्यक्रम बीएससी कृषि, बागवानी, वानिकी एवं बीटेक कृषि इंजीनियरिंग
आधिकारिक अधिसूचना  18 मार्च 2026
आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से 7 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड 30 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि 8 मई 2026
उत्तर कुंजी 11 मई 2026 (जारी)
रिजल्ट 18 जून 2026 (जारी)
आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in

MP PAT Result 2026 Download PDF Link 

एमपी पीएटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और माँ के नाम के पहले 2 अक्षर + आपके आधार नंबर के आखिरी 4 अंक की सहायता से लॉगिन कर परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट में उम्मीदवार के प्राप्तांक, मेरिट रैंक और अन्य महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध होंगे। 

MP PAT Result 2026 Link

यहां क्लिक करें

एमपी पीएटी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से एमपी पीएटी रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक esb.mp.gov.in पर जाएं। 

  • फिर होम पेज पर Latest Updates सेक्शन में Result - Pre-Agriculture Test (PAT)- 2026 पर क्लिक करें। 

  • अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि, माँ के नाम के पहले 2 अक्षर + आपके आधार नंबर के आखिरी 4 अंक दर्ज करके लॉगिन करें। 

  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 18, 2026, 17:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News