BTEUP Odd Semester Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा परिषद (BTEUP) जल्द ही अपने विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 2025 जारी करने वाली है। यह एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.bteup.ac.in पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर दर्ज करके आसानी से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार, बीटीईयूपी ऑड सेमेस्टर परीक्षाएं 17 नवंबर 2025 से शुरू होकर 2 जनवरी 2025 तक चलेंगी, जबकि विशेष बैक पेपर परीक्षाएं 17 नवंबर 2025 से 5 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों के पास BTEUP एडमिट कार्ड 2025 का होना अनिवार्य है, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
BTEUP एडमिट कार्ड 2025 हाइलाइट्स
बीटीईयूपी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के बाद छात्रों को उस पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे नाम, जन्मतिथि, फोटोग्राफ, स्ट्रीम, हस्ताक्षर आदि — ध्यानपूर्वक चेक करनी चाहिए। यदि किसी भी विवरण में त्रुटि हो, तो तुरंत संबंधित कॉलेज या परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें। बीटीईयूपी 2025 परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में दी गई है।
| परीक्षा बोर्ड का नाम | प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (बीटीईयूपी) |
| परीक्षा का नाम | बीटीईयूपी परीक्षा 2025 |
| के लिए आयोजित | यूजी, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम |
| बीटीईयूपी परीक्षा तिथि 2025 | 17 नवंबर से शुरू |
| बीटीईयूपी एडमिट कार्ड 2025 तिथि | नवंबर 2025 |
| प्रवेश पत्र उपलब्धता का तरीका | ऑनलाइन मोड |
| लॉगिन क्रेडेंशियल आवश्यक | नामांकन संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.bteup.ac.in |
bteup.ac.in admit card Download Link
उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद (BTEUP) ने नवंबर-दिसंबर परीक्षाओं के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर BTEUP एडमिट कार्ड 2025 लिंक जारी करेगा। एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होने के बाद, छात्र आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल (नामांकन संख्या और पासवर्ड) भरकर हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
| BTEUP Admit Card 2025 ODD Semester | |
| BTEUP Exam Date 2025 ODD Sem |
UPBTE Admit Card: BTEUP एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से बीटीईयूपी एडमिट कार्ड 2025 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
-
पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाएं।
-
मेनू बार पर दिए गए "Login" विकल्प का चयन करें और "Student Login" सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अब एक नया पेज खुलेगा, वहां छात्र अपने नामांकन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन करें।
-
फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
-
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
बीटीईयूपी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
UP Polytechnic Admit Card 2025 पर उल्लिखित विवरण
बीटीईयूपी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी को जरूर चेक करें।यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट पर निम्नलिखित जानकारी उल्लिखित होती है।
- उम्मीदवार का नाम
- परीक्षा का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- फोटो
- हस्ताक्षर
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा का दिन और तिथि
- परीक्षा का समय
- सहित अन्य डिटेल्स
Comments
All Comments (0)
Join the conversation