Check RBSE 12th Arts Result 2026
Check RBSE 12th Commerce Result 2026
Check RBSE 12th Science Result 2026
Rajasthan 12th Result 2026, RBSE 12th Result 2026 rajeduboard.rajasthan.gov.in LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) 12वीं के छात्र अब अपने एडमिट कार्ड के साथ तैयार हो जाएं। क्योंकि, राजस्थान बोर्ड आज यानि 31 मार्च, 2026 की सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं का परिणाम जारी करेगा। राज्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोर्ड रिजल्ट जारी करेंगे। रिजल्ट जारी होते हुए छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र Jagranjosh.com/results पर भी अपना स्कोरकार्ड देख कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही राजस्थान बोर्ड 12वीं के 9 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। छात्र 12वीं के बाद अपने भविष्य के करियर को उड़ान दे सकेंगे।
RBSE 12th Result 2026 Link at rajeduboard.rajasthan.gov.in & rajresults.nic.in
राजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम दो अलग-अलग वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। इसे चेक करने के स्टेप्स इस प्रकार हैंः
1.सबसे पहले छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पहुंचें।
2. यहां पहुंचने पर छात्र होमपेज पर मौजूद आरबीएसई 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
3. छात्र अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
4.अंत में नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
5. अब अपने कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 को डाउनलोड कर लें।
rajresults.nic.in 12th Result 2026: कितने छात्रों ने दी है राजस्थान 12वीं बोर्ड की परीक्षा
राजस्थान 12वीं बोर्ड में इस बार आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस स्ट्रीम में कुल 9.10 लाख छात्र बैठे हैं। बीते वर्ष तीनों स्ट्रीम में 8,93,616 छात्रों ने परीक्षा में पंजीकरण कराया था।
RBSE 12th Result 2026 Kab Aayega? 1 महीने से कम समय में खत्म हुई परीक्षाएं
12वीं का रिजल्ट कब आएगा: राजस्थान बोर्ड द्वारा इस बार 1 महीने से भी कम समय में 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थी और अंतिम परीक्षा 11 मार्च को आयोजित हुई थी। बोर्ड द्वारा इस बार जल्दी रिजल्ट जारी कर रहा है। उम्मीद है कि बोर्ड 30 मार्च, 2026 को रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे में छात्र अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें, जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, छात्र रोल नंबर का इस्तेमाल कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation