खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से दुनियाभर में LPG संकट गहरा गया है। ऐसे में बीते दिनों भारत में भी LPG संकट को लेकर खबरें देखने को मिली थीं। इस बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने संसद में भारत के सबसे बड़े LPG उपभोक्ता वाले शहरों के बारे में संसद में जानकारी साझा की है।
इस लिस्ट में चंडीगढ़ और दिल्ली टॉप शहरों में हैं, जहां राष्ट्रीय औसत से भी अधिक गैस सिलिंडर का उपयोग हो रहा है। यहां प्रधानमंत्री उज्जवला योजना(PMUY) के तहत सिलिंडर का उपयोग करने वाले लाभार्थियों की संख्या भी अधिक है। किस शहर में कितना होता है गैस सिलिंडर का उपयोग, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
दिल्ली और चंडीगढ़ में कितना होता है सिलिंडर का उपयोग
पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत दिल्ली में साल 2025-26 में 7.4 सिलिंडर उपयोग किए गए हैं। वहीं, चंडीगढ़ में 7.2 सिलिंडर उपयोग किए गए हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर का औसत आंकड़ा 4.8 है।
नॉन PMUY के तहत यह शहर है अव्वल
मंत्रालय के मतुाबिक, नॉन प्रधानमंत्री उजव्वला योजना के लाभार्थियों के तहत वित्तीय वर्ष 2026 में चंडीगढ़ में 9.6 सिलिंडर उपयोग किए गए हैं, जबकि दिल्ली में 9.2 सिलिंडर उपयोग किए गए हैं। वहीं, भारत का राष्ट्रीय औसत 6.8 है। यह आंकड़े अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक के हैं।
LPG उपयोग में यह राज्य भी रहे अव्वल
एलपीजी उपयोग में राष्ट्रीय स्तर के औसत से अधिक इन राज्यों का LPG उपयोग भी ज्यादा रहा है। ये राज्य इस प्रकार हैंः
-हरियाणा
-पंजाब
-उत्तर प्रदेश
-राजस्थान
-गुजरात
-कर्नाटक
-उत्तराखंड
इन राज्यों में कम हुआ है LPG उपयोग
भारत में कई ऐसे राज्य भी हैं, जहां LPG उपयोग राष्ट्रीय स्तर से कम रहा है। इनमें निम्नलिखित राज्य शामिल हैंः
-छत्तसीगढ़
-झारखंड
-मध्य प्रदेश
-पूर्वोत्तर के कुछ राज्य शामिल
60 फीसदी LPG आयात करता है भारत
भारत अपनी जरूरत का LPG का 60 फीसदी हिस्सा आयात करता है। इसमें भी भारत 90 फीसदी हिस्सा पश्चिमी एशिया से आयात करता है। वर्तमान में भारत में 31 करोड़ LPG उपभोक्ता हैं, जिनमें से 10.6 करोड़ प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थी हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation