India Post GDS 2nd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट द्वारा जारी पहली मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम नहीं आया था, वे अब ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। डाक विभाग पहली लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा कर चुका है और अब दूसरी मेरिट लिस्ट अप्रैल 2026 में जारी की जाएगी। यह उन उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है, जो अभी चयन से चूक गए थे।
इंडिया पोस्ट द्वारा GDS भर्ती के तहत कुल 28,636 पदों पर नियुक्ति की जाती है, जिसमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह 10वीं कक्षा के अंकों पर आधारित होती है। दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर राज्यवार PDF डाउनलोड कर अपना नाम चेक कर सकेंगे।
GDS 2nd Merit List 2026 Kab Aayegi?
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है और अब दूसरी लिस्ट जारी होने की बारी है। अनुमान है कि इंडिया पोस्ट 2nd मेरिट लिस्ट अप्रैल 2026 में जारी की जाएगी। लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर स्टेट वाइज PDF डाउनलोड कर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर आसानी से चेक कर सकते हैं।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण जानकारी
-
भर्ती संगठन: इंडिया पोस्ट
-
पद का नाम: ग्रामीण डाक सेवक (GDS)
-
सेकंड मेरिट लिस्ट तिथि: अप्रैल 2026
-
चयन प्रक्रिया: 10वीं के अंकों के आधार पर
-
मेरिट लिस्ट स्टेट्स: 2nd लिस्ट जारी
-
आधिकारिक वेबसाइट: indiapostgdsonline.gov.in
GDS 2nd Merit List 2026 PDF Download Link
इंडिया पोस्ट ने सभी राज्यों/सर्किल के लिए GDS 2nd मेरिट लिस्ट 2026 PDF फॉर्मेट में जारी होगी। उम्मीदवार अपने संबंधित राज्य की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके उसमें अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोज सकते हैं। यह मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है, जिसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती।
स्टेट वाइज GDS Second Merit List PDF कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से स्टेट वाइज इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं
-
होमपेज पर “GDS 2nd Merit List 2026” लिंक पर क्लिक करें
-
अपने राज्य/सर्किल का चयन करें
-
PDF फाइल डाउनलोड करें
-
Ctrl + F दबाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजें
चयनित उम्मीदवारों के लिए आगे क्या होगा
दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को अब दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज़ निर्धारित समय के भीतर जमा करने होंगे।अगर कोई उम्मीदवार DV प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation