KVS Admission 2026: बाल वाटिका में एडमिशन के लिए आखिरी मौका, कल बंद हो जाएगी विंडो, जानें Registration Steps

Last Updated: Apr 1, 2026, 14:16 IST

केंद्रीय विद्यालय में बाल बाटिका एवं कक्षा 1 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल यानी 2 अप्रैल 2026 निर्धारित कि गई है। सभी पेरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन कराने के लिए नीचे से लिंक को प्राप्त कर सकते हैं।

KVS Admission 2026 Registration Last Date
KVS Admission 2026 Registration Last Date

KVS Admission 2026: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) सेशन 2026-27 में बाल वाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कल यानी 2 अप्रैल 2026 को बंद कर दी जाएगी। ऐसे में जो पेरेंट्स अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन दिलवाना चाहते हैं वे बिना देरी किए जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

पेरेंट्स KVS में बाल वाटिका 1, 2, 3 व कक्षा 1 में छात्रों का एडमिशन कराने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ऑनलाइन मोड की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपने अभी तक फॉर्म नहीं फिल किया है, तो बिना देरी किए ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। यह प्रक्रिया केवल कल रात 11:59 बजे तक ही खुली रहेगी। 

KVS Admission Schedule: महत्वपूर्ण डेट्स 

पेरेंट्स KVS बाल वाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन करना से पहले नीचे दी गई टेबल पर नजर जरूर डालें।

इवेंट

डेट 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

02 अप्रैल 2026

पहली प्रोविजनल चयन सूची (कक्षा 1)

09 अप्रैल 2026

बाल वाटिका की पहली चयन सूची

08 अप्रैल 2026

दूसरी चयन सूची (सीटें खाली रहने पर)

16 अप्रैल 2026

तीसरी चयन सूची (सीटें खाली रहने पर)

21 अप्रैल 2026

उम्र की सीमा 

केन्द्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2026 के आधार पर गिनी जाएगी:

  • कक्षा 1: न्यूनतम 6 वर्ष (और 8 वर्ष से कम)।
  • बाल वाटिका 1: 3 से 4 वर्ष के बीच।
  • बाल वाटिका 2: 4 से 5 वर्ष के बीच।
  • बाल वाटिका 3: 5 से 6 वर्ष के बीच।

KVS एडमिशन 2026 एप्लीकेशन फॉर्म - यहां क्लिक करें

KVS एडमिशन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

  1. ऑफिशियल पोर्टल kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।
  2. पोर्टल पर 'New Registration' पर क्लिक करें और बच्चे का विवरण भरें।
  3. लॉगिन कोड मिलने के बाद फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
  4. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो (JPEG/PDF) अपलोड करें।
  5. फॉर्म सबमिट करें और 'Application Submission Code' को भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया: लॉटरी सिस्टम

केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 1 और बाल वाटिका के लिए कोई लिखित एग्जाम आयोजित नहीं करवाया जाता। इसमें बच्चों का चुनाव पूरी तरह से ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम और प्राथमिकता कैटेगरी के आधार पर किया जाता है।

KVS एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो।
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि SC/ST/OBC/EWS कोटे से हैं)।
  • सर्विस सर्टिफिकेट।

यहां भी पढ़े: UP Board Result 2026 Date: 52 लाख छात्रों का इंतजार कब होगा खत्म? जानें कहां से चेक करें 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 1, 2026, 14:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News