यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: 10वीं और 12वीं के कॉपियों के मूल्यांकन की लास्ट डेट 4 अप्रैल तक बढ़ी, सार्वजनिक छुट्टियों के कारण हुई देरी

Last Updated: Apr 1, 2026, 11:57 IST

UPMSP ने सार्वजनिक छुट्टी के कारण से 10वीं और 12वीं के मूल्याकंन की प्रक्रिया में हुई देरी के कारण मूल्याकंन की लास्ट डेट को बढ़ाकर 4 अप्रैल 2026 घोषित की। साथ ही, पुरस्कार लिस्ट भी 5 अप्रैल तक जमा करनी होगी।

UP Board 10th 12th Evaluation Date Extended till 4th April
UP Board 10th 12th Evaluation Date Extended till 4th April

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) के करोड़ों छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। त्योहारों और सार्वजनिक छुट्टियों के कारण कॉपियों के मूल्यांकन के समय को अब आगे बढ़ा दिया गया है। 10th और 12th एग्जाम 2026 के मूल्यांकन कार्यक्रम की प्रक्रिया को कई सेंटर पर शुरू कर दिया गया था। परंतु, छुट्टियों के कारण इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है। 

UP बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम के बाद अब छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। बोर्ड ने कॉपियां का मूल्यांकन का 18 मार्च, 2026 से शुरू किया था। साथ ही, इसका पूरा होने का लक्ष्य 1 अप्रैल, 2026 तक निर्धारित किया था। हालांकि, अधिकारियों ने पाया कि मूल्यांकन अवधि के दौरान कई सार्वजनिक छुट्टियां जैसे राम नवमी और ईद-उल-फितर पड़ने के कारण इस प्रक्रिया में देरी हुई।  j

छात्रों के भविष्य और मूल्यांकन की सटीकता को ध्यान में रखते हुए, UP बोर्ड ने अब इस डेडलाइन को बढ़ाकर 4 अप्रैल 2026 कर दिया है।

मूल्याकंन की डेट क्यों बढ़ाई गई?

मूल्यांकन सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार, मार्च के आखिरी सप्ताह में यानी 26 और 27 मार्च को राम नवमी और 21 मार्च को ईद-उल-फितर की छुट्टियों के कारण टीचर्स को कॉपियां जांचने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। बोर्ड का मुख्य उद्देश्य 'त्रुटिहीन मूल्यांकन' सुनिश्चित करना है ताकि किसी भी मेधावी छात्र का नुकसान न हो।

10वीं और 12वीं कॉपियों के मूल्यांकन से जुड़ी अवडेट्स 

UPMSP 10वीं और 12वीं कॉपियों के मूल्यांकन से जुड़ी सभी अपडेट्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।  

इवेंट 

इंपॉर्टेंट डेट्स 

मूल्यांकन शुरू होने की डेट

18 मार्च, 2026

पुरानी डेडलाइन

01 अप्रैल, 2026

नई संशोधित डेडलाइन

04 अप्रैल, 2026

अवार्ड लिस्ट भेजने की लास्ट डेट 

05 अप्रैल, 2026

संभावित रिजल्ट की डेट 

20 से 25 अप्रैल के बीच

रिजल्ट को लेकर क्या है तैयारी?

बोर्ड सचिव के अनुसार, कॉपियां जांचने का काम लगभग आखिरी चरण में है। 200 से अधिक सेंटर पर CCTV की निगरानी में मूल्यांकन किया जा रहा है। 4 अप्रैल तक काम पूरा होने के बाद, डेटा फीडिंग और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in का इस्तेमाल करें। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 1, 2026, 11:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News