Live

RBSE 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12 वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Farhan Khan
Apr 1, 2026, 11:43 IST

राजस्थान बोर्ड आज अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करनी होगी। रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर स्कूल से संपर्क करें। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स की जरूरत होगी।     

 

HIGHLIGHTS

  • राजस्थान बोर्ड आज अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करेगा
  • कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी
  • रिजल्ट की पल-पल की अपडेट के लिए वेबसाइट विजिट करते रहे

Check RBSE 12th Arts Result 2026

Check RBSE 12th Commerce Result 2026

Check RBSE 12th Science Result 2026

RBSE 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 12वीं की बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। 12वीं परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 तक किया गया था। 12वीं की बोर्ड की परीक्ष में शामिल होने वाले छात्र रोल नंबर या रोल कोड और कैप्च भरकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने स्कूल से संपर्क किया जा सकता है। 

RBSE 12th Result 2026 LIVE  रिजल्ट जारी होने की तिथि 

राजस्थान बोर्ड की 12वीं की रिजल्ट की तिथि के लिए अभी कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। आज रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है। 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जब भी घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की जानकारी बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। 

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट नाम से करें चेक

RBSE 12th Result 2026 LIVE डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक 

राजस्थान बोर्ड आज अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे चेक करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

RBSE 12th Result 2026

RBSE 12th Result 2026 LIVE - हाइलाइट्स 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov पर 12वीं की बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। छात्र नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 

परीक्षा का नाम 

12वीं

परीक्षा की तिथि 

 12 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 तक आयोजित 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

जल्द जारी 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rajeduboard.rajasthan.gov

RBSE 12th Result 2026 LIVE डाउनलोड कैसे करें? 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  की 12वीं की परीक्षा में शामिल छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov पर जाएं। 

  • RBSE 12th Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में निहित जानकारी अच्छे से चेक करें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 1, 2026, 11:43 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: अलवर का प्रदर्शन कैसा रहा?

    अलवर ने इस बार साइंस में 94.56%, आर्ट्स में 96.58% और कॉमर्स में 97.43% परीक्षार्थी पास हुए। प्रदेश के जिलों की रैंकिंग में साइंस में अलवर जिला 39वें, आर्ट्स में 36 वें और कॉमर्स में 25 वें स्थान पर रहा। गत वर्ष साइंस में 98.37%, आर्ट्स में 97.52% और कॉमर्स में 99.19% बच्चे पास हुए थे।

  • Mar 31, 2026, 23:10 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: स्ट्रीम वाइज रिजल्ट

    आर्ट्स: 97.54%

    कॉमर्स: 93.64%

    साइंस: 97.52%

     

  • Mar 31, 2026, 20:25 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: कॉमर्स स्ट्रीम से कौन-से जिले टॉप में रहें?

    बांसवाड़ा – 100%

    दौसा – 100%

    करौली – 100%

    बलोतरा – 100%

    डीग – 100%

    कोटपुतली – 100%

    सालुम्बर – 100%

    सिरोही – 99.69%

    हनुमानगढ़ – 99.59%

    टोंक – 99.52%

     

  • Mar 31, 2026, 19:49 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: साइंस स्ट्रीम से कौन-से जिले टॉप में रहें?

    डीडवाना – 99.43%
    बाड़मेर – 99.08%
    जोधपुर – 98.94%
    राजसमंद – 98.87%
    सीकर – 98.85%
    बांसवाड़ा – 98.68%
    झुंझुनूं – 98.59%
    सिरोही – 98.55%
    डूंगरपुर – 98.54%
    नागौर – 98.47%


  • Mar 31, 2026, 19:12 IST

    Rajasthan Board Result 2026 LIVE : अंकों से संतुष्ट न होने की स्थिति में क्या करें?

    यदि आप अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो बोर्ड की तय समय सीमा के भीतर bseronline.com पर ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड आपकी कॉपियों की दोबारा जांच करेगा और प्रक्रिया पूरी होने के बाद संशोधित रिजल्ट जारी करेगा। आवेदन समय सीमा से पहले अपने स्कूल के माध्यम से या सीधे बोर्ड की वेबसाइट पर करें।

  • Mar 31, 2026, 18:58 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: आर्ट्स स्ट्रीम से कौन से जिले टॉप रहें?

    राजसमंद – 98.70%
    चित्तौड़गढ़ – 98.61%
    डीडवाना-कुचामन – 98.58%
    सिरोही – 98.52%
    पाली – 98.47%
    फलोदी – 98.43%
    जालोर – 98.41%
    नागौर – 98.38%
    कोटपुतली-बहरोड़ – 98.38%
    ब्यावर – 98.21%

  • Mar 31, 2026, 18:07 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: तीनों स्ट्रीम में कितने प्रतिशत छात्र पास हुए?

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं में इस साल तीनों स्ट्रीम में कुल 97.40 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले कम है। पिछले साल यानी 2025 में ओवरऑल पासिंग प्रतिशत 98.43 के करीब रहा था।

  • Mar 31, 2026, 16:52 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: वेबसाइट बिजी होने से कैसे देखें रिजल्ट?

    राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट बिजी होने के चलते
    अब तक जो छात्र राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट नहीं देख पाए हैं, वे SMS के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए 5676750/56263 नंबर पर अपना रोल नंबर मैसेज करें।

  • Mar 31, 2026, 15:57 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: नया शैक्षणिक सत्र कब से शुरू होगा?

    राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में वर्ष 2026-27 का नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल, बुधवार से शुरू हो जाएगा। 1 अप्रैल से सत्र प्रारंभ होने के बाद विद्यार्थियों को गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले ही पाठ्यपुस्तकें एवं अन्य पाठ्यसामग्रियां मिल जाएंगी।


  • Mar 31, 2026, 15:54 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: परीक्षा में पास होने वाले सभी छात्रों को मुख्यमंत्री जी ने बधाई दी

  • Mar 31, 2026, 14:37 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: राज्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

    राज्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, RBSE प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बोर्ड कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। इस दौरान टॉपर्स के नाम, स्ट्रीम-वाइज टॉपर, पास प्रतिशत, छात्र-छात्राओं का रिजल्ट और कम्पार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी दी गई थी। 

  • Mar 31, 2026, 13:03 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: मार्च में जारी किया रिजल्ट

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने पहली बार 12वीं के रिजल्ट मार्च में जारी किए। इससे पहले रिजल्ट मई में घोषित किया गया था और अकादमिक सेशन जुलाई में शुरू होता था। अब यह ट्रेंड बदल गया है। अब नया सेशन 1 अप्रैल 2026 से शुरु होगा। 


  • Mar 31, 2026, 13:02 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: प्रोविजनल मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

    राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। Rajasthan Board 12th Result 2026 पर क्लिक करें। रोल नंबर दर्ज करें। सबमिट पर क्लिक करें। मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर नजर आ जाएगी। 


  • Mar 31, 2026, 12:39 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट में छात्राओं ने मारी बाजी

    राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों के मुकाबले काफी बेहतर रहा है। साइंस स्ट्रीम में 96.42 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 92.64 रहा है। आर्ट्स स्ट्रीम में 95.80 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 98.95 रहा है। कॉमर्स में 98.66 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं तो वहीं 99.51% छात्राओं ने सफलता पाई है।

  • Mar 31, 2026, 11:33 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: प्रोविजनल मार्कशीट मिलेगी

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद आपको प्रोविजनल मार्कशीट मिलेगी। ओरिजनल के लिए आपको स्कूल से संपर्क करना होगा। 


  • Mar 31, 2026, 11:10 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: साइंस में दीपिका ने किया टॉप

    राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम में दीपिका ने 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और वह साइंस की टॉपर बनीं। 


  • Mar 31, 2026, 11:05 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: आर्ट्स में नव्या और नरपत ने किया टॉप

    राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट 2026 में आर्ट्स स्ट्रीम में नव्या और नरपत ने 99.62 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया। दोनों ने संयुक्त रूप से पहली रैंक हासिल की। 


  • Mar 31, 2026, 10:48 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जल्दी कैसे चेक करें?

    आरबीएसई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जल्दी चेक करने के लिए rajresults.nic.in लिंक पर जाएं। रोल नंबर दर्ज करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। 


  • Mar 31, 2026, 10:46 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जल्दी कैसे चेक करें?

    आरबीएसई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जल्दी चेक करने के लिए rajresults.nic.in लिंक पर जाएं। रोल नंबर दर्ज करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। 


  • Mar 31, 2026, 10:37 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कों का रिजल्ट बेहतर

    राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कों का रिजल्ट बेहतर रहा। कॉमर्स में कुल 30798 स्टूडेंट छात्र थे, जिसमें से 30580 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। कॉमर्स का परिणाम 93.64 प्रतिशत रहा। 


  • Mar 31, 2026, 10:30 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के पास होने का प्रतिशत

    राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज सुबह 10 प्रेस कांन्फ्रेस कर बताया कि इस बार के रिजल्ट में साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 96.23%, कॉमर्स स्ट्रीम का 93.64% और आर्ट्स स्ट्रीम का 97.54% रहा है। 


  • Mar 31, 2026, 10:26 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट कैसा रहा?

    राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। साइंस स्ट्रीम में कुल 2,87,068 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 2,81,299 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रथम श्रेणी में 1,46,644 छात्र और 98,736 छात्राएं पास हुईं।

  • Mar 31, 2026, 10:09 IST

    RBSE 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट हो चुका है जारी

    राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। रिजल्ट चेक करने के लिए रॉल नंबर की आवश्यकता होगी। 


  • Mar 31, 2026, 10:04 IST

    India Result 2026 LIVE: पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करें

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम की घोषणा के बाद, जो छात्र अंकों से असंतुष्ट हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों एक आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।


  • Mar 31, 2026, 10:03 IST

    India Result 2026 LIVE: पिछले साल साइंस में किसने टॉप किया था?

    2025 के नतीजों की बात करें तो पिछले वर्ष साइंस स्ट्रीम में प्रीति ने 99.80% अंक हासिल किए। प्रीति के पूरे प्रदेश में सबसे अधिक अंक थे। आर्ट्स में 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला के 99.60% नंबर आए। कॉमर्स में कंगना ने 99.20% अंक हासिल किए।


  • Mar 31, 2026, 09:58 IST

    India Result 2026 LIVE: कितने परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा?

    इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए तकरीबन 9 लाख 10 हजार 9 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया। प्रदेशभर में परीक्षाएं 6194 केंद्रों पर आयोजित हुईं। इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरूआत मनोविज्ञान विषय की परीक्षा से हुई।


  • Mar 31, 2026, 09:57 IST

    India Result 2026 LIVE: रिजल्ट आने में कुछ देर बाकी

    राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को मात्र कुछ मिनट बाकी शेष है। ऐसे में छात्र धैर्य बनाए रखें और अपने पास रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड रख लें। 

  • Mar 31, 2026, 09:44 IST

    India Result 12th Result 2026 LIVE: अंकों के हिसाब से कॉलेज का चयन करें

    राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंकों के हिसाब से कॉलेज का चयन कर सकते हैं। नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। राजस्थान द्वारा 10वीं बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट पहले जारी किया जा चुका है।  


  • Mar 31, 2026, 09:36 IST

    India Result 12th Result 2026 LIVE: वेबसाइट डाउन

    12वीं का रिजल्ट 2026 अब आने में ज्यादा समय नहीं बचा है। हालांकि, फिलहाल वेबसाइट डाउन हो गई है।

  • Mar 31, 2026, 09:31 IST

    India Result 12th Result 2026 LIVE: प्रेस कांन्फ्रेस के जरिए होगी रिजल्ट की घोषणा

    12वीं का रिजल्ट 2026 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। यह घोषणा शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर द्वारा अजमेर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। 12वीं की रिजल्ट जारी करने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं है। 


  • Mar 31, 2026, 09:28 IST

    India Result 12th Result 2026 LIVE: 8.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था

    कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में लगभग 8.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 8.2 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से सबसे ज़्यादा छात्र—लगभग 6 लाख—आर्ट्स स्ट्रीम से थे। साइंस स्ट्रीम से लगभग 2.3 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 30,000 से ज़्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। 


  • Mar 31, 2026, 09:26 IST

    India Result 12th Result 2026 LIVE: इन वेबसाइट पर रिजल्ट होगा जारी

    राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर किया जाएगा। रिजल्ट से संबंधित पल-पल की अपडेट के लिए आप जागरण जोश के साथ जुड़ सकते हैं। 


  • Mar 31, 2026, 09:14 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: हाइलाइट्स

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov पर 12वीं की बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। छात्र नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    विवरण 

    जानकारी 

    बोर्ड का नाम 

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 

    परीक्षा का नाम 

    12वीं

    परीक्षा की तिथि 

     12 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 तक आयोजित 

    रिजल्ट जारी होने की तिथि 

    जल्द जारी 

    ऑफिशियल वेबसाइट 

    rajeduboard.rajasthan.gov

  • Mar 31, 2026, 09:12 IST

    RBSE Board 12th Result 2026 LIVE: एक से डेढ़ घंटे में जारी हो सकता है रिजल्ट

    राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार रहे छात्र अब से एक से डेढ़ घंटे में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स की आवश्यकता होगी।    


  • Mar 31, 2026, 09:05 IST

    RBSE Board 12th Result 2026 LIVE: ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी

    राजस्थान बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपनी मार्कशीट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। ओरिजनल मार्कशीट स्कूल की तरफ से कुछ दिनों में दी जाएगी। 


  • Mar 31, 2026, 08:55 IST

    RBSE 12th Result 2026 LIVE: SMS से चेक करें रिजल्ट

    जब भी राजस्थान बोर्ड द्वारा 12वीं की कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाता है, तो ऑफिशियल वेबसाइट अक्सर स्लो हो जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए आप SMS से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद नंबर भी जारी किया जाएगा। इस नंबर पर आप SMS कर सकते हैं।

  • Mar 31, 2026, 08:43 IST

    RBSE 12th Result 2026 LIVE: स्कूल के नोटिस बोर्ड पर भी जारी हो सकता है रिजल्ट

    राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्कूल के नोटिस बोर्ड भी जारी किया जा सकता है। छात्र स्कूल में जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।     


  • Mar 31, 2026, 08:38 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: छात्र परीक्षा में फेल हो जाता है, तो क्या होगा?

    राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में अगर कोई फेल हो जाता है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस तरह के छात्रों के पास री-चेकिंग और सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का विकल्प खुला है। छात्रों को इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।  


  • Mar 31, 2026, 08:15 IST

    Rajasthan Board 12th Result LIVE: टॉपर्स के नाम बताए जा सकते हैं

    आमतौर पर राजस्थान बोर्ड 12वीं के परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से कुछ टॉपर्स के नाम बताए जा सकते हैं। इस बार यह देखना होगा कि राजस्थान बोर्ड टॉपर्स के नामों की लिस्ट जारी करता है या नहीं। छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

     

  • Mar 31, 2026, 07:36 IST

    Rajasthan Board 12th Result LIVE: पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा?

    साल 2025 में राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.70 प्रतिशत रहा था। अगर साइंस स्ट्रीम की बात की जाए तो 94.43 प्रतिशत और कॉमर्स स्ट्रीम में 99.07 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।


  • Mar 31, 2026, 07:26 IST

    Rajasthan Board 12th Result LIVE: 12वीं की परीक्षा की तिथि

    12वीं की परीक्षाएं शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच लगभग 1 महीने आयोजित की गई थीं।


  • Mar 31, 2026, 07:12 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करनी होगी

    राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर डालना होगा। 

  • Mar 31, 2026, 07:12 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: स्ट्रीम वाइज रिजल्ट जारी होने की उम्मीद

    राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 स्ट्रीम-वाइज जारी होगा। संभावना है कि आर्ट्स, सांइस और काॅमर्स स्ट्रीम के लिए अलग-अलग रिजल्ट लिंक उपलब्ध कराएगा।

  • Mar 31, 2026, 07:11 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026: आर्ट्स का रिजल्ट रहता है अच्छा

    राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं में हर साल आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा छात्र शामिल होते हैं। छात्रों की संख्या ज्यादा होने के बावजूद इस स्ट्रीम का रिजल्ट अच्छा रहता है।

  • Mar 31, 2026, 07:08 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026: रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट

    राजस्थान बोर्ड बारहवीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। डायरेक्ट लिंक यहीं एक्टिव होगा और छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

  • Mar 31, 2026, 07:07 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026: रिजल्ट देखने के लिए जरूरी चीजें

    RBSE कक्षा 12 का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि (अगर जरूरी हो) और कैप्चा वेरिफिकेशन जरूरी है।

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

Trending

Latest Education News