SMC Recruitment 2026: 1924 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जानें

Last Updated: Apr 1, 2026, 11:17 IST

SMC Recruitment 2026: सूरत नगर निगम (SMC) ने क्लर्क, इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर और अन्य पदों के लिए 1924 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित डिटेल लेख में देखें।

SMC Recruitment 2026
SMC Recruitment 2026

SMC Recruitment 2026 Apply Online: एसएससी भर्ती 2026 गुजरात और भारत में हजारों योग्य उम्मीदवारों को सरकारी रोजगार अच्छी सैलरी के साथ नौकरी की सुरक्षा प्रदान कर रही है। सूरत नगर निगम (SMC) की ओर से क्लर्क, इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर सहित कुल विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न पदों के लिए कुल 1924 रिक्त पदों को भरना है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल, 2026 से ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ जारी होने के साथ शुरू हो रही है। 

SMC Recruitment 2026 Surat: हाइलाइट्स 

सूरत नगर निगम ने विभिन्न विभागों में पदों की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, वे इस भर्ती अभियान में शामिल हो सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल से शुर हो रहे हैं, अन्य महत्वपूर्ण विवरण जानने के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिया गया विवरण देख सकते हैं:

भर्ती संगठन

सूरत नगर निगम (SMC) 

विज्ञापन संख्या 

P.R.O/739/2025-26

पदों की संख्या 

1924

पद का नाम 

क्लर्क, इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर सहित कुल विभिन्न पद

नोटिफिकेशन 

जारी

आवेदन तिथि 

1 से 11 अप्रैल, 2026

सिलेक्शन प्रोसेस 

लिखित परीक्षा

स्किल टेस्ट, 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

suratmunicipal.gov.in 

SMC Recruitment 2026 Last Date: शैक्षणिक योग्यता 

एसएमसी भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है। जिसके आधार पर ही वे आवेदन पूरा कर सकते हैं। अन्य महत्वपूर्ण विवरण जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

पोस्ट का नाम 

शैक्षणिक योग्यता

मेडिकल पोस्ट 

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से MBBS/MD संबंधित मेडिकल डिग्री।

इंजीनियर पोस्ट 

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में B.E/B.Tech की डिग्री।

टाउन प्लानिंग पोस्ट 

मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से नगर नियोजन/वास्तुकला में डिग्री। 

नर्सिंग पोस्ट 

वैध पंजीकरण के साथ बीएससी नर्सिंग/जीएनएम पास 

फार्मासिस्ट पोस्ट 

फार्मेसी में डिप्लोमा/डिग्री, वैध रजिस्ट्रेशन 

क्लर्क ग्रेड III

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास

ड्राइवर 

10वीं पास और वैध ड्राइविंग लाइसेंस 

टेक्निकल/पेरामेडिकल पोस्ट 

आईटीआई, डिप्लोमा, डिग्री, 

मार्शल 

12वीं पास या संबंधित डिग्री

SMC Recruitment 2026 Age Limit: आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्युनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु पद के लिए अनुसार निर्धारित की गई है। 

SMC Recruitment 2026 Apply Online: ऑनलाइन आवेदन 

एसएमसी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सूरत नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट suratmunicipal.gov.in पर 01 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करने वाले उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। 

आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए आवेदकों को फॉर्म भरने से पहले सभी मूल दस्तावेज, प्रमाण पत्र और व्यक्तिगत विवरण तैयार रखने की सलाह दी जाती है। एसएमसी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन नीचे टेबल में दिया गया है:

एसएमसी भर्ती ऑनलाइन आवेदन लिंक  

यहां क्लिक करें 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 1, 2026, 11:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News