NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 के लिए कमर कस ली है। हाल ही में जारी ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से NTA ने उन सभी छात्रों को अलर्ट किया है, जो देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों (जैसे DU, BHU, JNU) में स्नातक (UG) सिलेबस में एडमिशन लेना चाहते हैं।
NTA ने छात्रों से आग्रह किया है कि वे अपना रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द पूरा कर लें, क्योंकि रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट काफी करीब है। लास्ट समय में होने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए NTA ने जल्द ही रजिस्टर करने की सलाह दी है।
CUET UG 2026: रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट और जरूरी डेट्स
NTA ने स्पष्ट किया है कि रजिस्ट्रेशन अब बंद होने वाली है। लास्ट टाइम में वेबसाइट पर लोड बढ़ने और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए छात्रों को तुरंत फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 03 जनवरी 2026 |
| रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट | 30 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 31 जनवरी 2026 |
| एप्लीकेशन फॉर्म सुधार | 02 से 04 फरवरी 2026 |
| एग्जाम की डेट | 11 मई से 31 मई 2026 के बीच |
एप्लीकेशन फीस
CUET UG 2026 के लिए फीस का निर्धारण छात्रों द्वारा चुने गए सब्जेक्ट्स की संख्या के आधार पर किया गया है। 3 सब्जेक्ट के लिए सामान्य फीस नीचे दिया गया है।
- सामान्य (General): ₹1000
- OBC-NCL / EWS: ₹900
- SC / ST / PwBD / थर्ड जेंडर: ₹800
- भारत से बाहर के एग्जाम सेंटर: ₹4500
फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
रजिस्ट्रेशन शुरू करने से पहले इन दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपने पास तैयार रखें ताकि फॉर्म भरने में कोई रुकावट न आए।
- फोटो और सिग्नेचर: हालिया पासपोर्ट साइज फोटो (बिना मास्क, 80% चेहरा साफ दिखना चाहिए) और हस्ताक्षर की स्कैन फाइल।
- शैक्षणिक दस्तावेज: 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट। (यदि आप अभी 12वीं में हैं, तो रोल नंबर और स्कूल की जानकारी)।
- पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या कोई भी मान्य सरकारी फोटो पहचान पत्र।
- श्रेणी प्रमाण पत्र: यदि आप SC, ST, OBC या EWS वर्ग का लाभ लेना चाहते हैं, तो संबंधित जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG या cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए अपना नया रजिस्ट्रेशन करें।
- प्राप्त क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता और एग्जाम के सब्जेक्ट का चुनाव करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
- लास्ट में 'Confirmation Page' डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation