IPL 2026 DC vs MI Head to Head: किसके खाते में कितनी जीत और कितनी हार, यहां देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Last Updated: Apr 4, 2026, 11:37 IST

IPL 2026 DC vs MI Head to Head: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीतकर बढ़त बनाई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 16 जीत मिली हैं। हेड-टू-हेड में मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है।

IPL 2026 DC vs MI: आईपीएल 2026 का कारवां राजधानी पहुंच चुका है, जहां दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जबरदस्त मुकाबला होने वाला है और दोनों टीमें शानदारफॉर्म में दिख रही है।  दोनों टीमें कुछ ही घंटों में अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में आमने-सामने होंगी। यह मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा। 21 जीत के साथ दिल्ली के खिलाफ हेड-टू-हेड में मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है।

IPL 2026 वीकेंड डबल-हेडर 

यह आईपीएल 2026 का मैच नंबर 8 है और वीकेंड डबल-हेडर का पहला मुकाबला भी। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। दोनों टीमों के लिछ्ले मैच की बात करें तो दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, जबकि मुंबई ने केकेआर के खिलाफ 221 रन का लक्ष्य चेज कर इतिहास रचा। फ्लैट पिच पर इस मुकाबले के हाई-स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है।

DC vs MI हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

DC vs MI Head-to-Head: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दिल्ली ने 16 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस ने 21 बार बाजी मारी है।

कुल मैच 

दिल्ली कैपिटल्स ने जीते

मुंबई इंडियंस ने जीते

37

16

21

DC vs MI: लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) दिल्ली में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत दोपहर 3:30 बजे (IST) होगी। मैच का प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध रहेगी।

संभावित प्लेइंग XI

आप यहां दोनों टीमों की आज के मैच के लिए संभावित प्लेइंग XI देख सकते है.  

IPL 2026 Points Table: कौन सी टीम टॉप और कौन बॉटम पर? यहाँ देखें अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

दिल्ली कैपिटल्स की कैसी होगी सकती है टीम 

केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिज़वी.

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग XI 

रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर/मयंक मार्कंडे, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: सूर्यकुमार यादव.

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 4, 2026, 11:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News