MPESB Nursing Officer Recruitment 2026: एमपीईएसबी नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Last Updated: Apr 4, 2026, 15:43 IST

MPESB Nursing Officer Recruitment 2026: एमपीईएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर नर्सिंग ऑफिसर के 2317 रिक्त पदों के लिए नोटीफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 06 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे।

MPESB Nursing Officer Recruitment 2026
MPESB Nursing Officer Recruitment 2026

MPESB Nursing Officer Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर नर्सिंग ऑफिसर के 2317 रिक्त पदों के लिए नोटीफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 06 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता मानदंड, आवेदन करने के स्टेप्स, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न सहित अन्य जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 5 लाख का सर्विस बॉन्ड साइन करना होगा। यह बॉन्ड लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत सेवा करने के लिए अनिवार्य है। 

MPESB Nursing Officer Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

एमपीईएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर नर्सिंग ऑफिसर के 2317 रिक्त पदों के लिए नोटीफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नर्सिंग बैकग्राउंड से जुड़े इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

पद का नाम 

नर्सिंग ऑफिसर से जुड़े अन्य पद 

विभाग का नाम 

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय 

भर्तियों की संख्या 

2317

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

06 अप्रैल 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

20 अप्रैल 2026 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन

ऑफिशियल वेबसाइट 

esb.mp.gov.in

MPESB Nursing Officer Notification 2026 डाउनलोड करने का लिंक 

एमपीईएसबी में नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। पात्रता को पूरा न करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन की PDF प्राप्त की जा सकती है। 

एमपीईएसबी नर्सिंग ऑफिसर नोटिफिकेशन PDF 2026  

क्लिक करें

MPESB Nursing Officer Eligibility Criteria 2026 

एमपीईएसबी में नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की मार्कशीट के साथ-साथ बीएससी में नर्सिंग होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। इसके लिए आवेदन फीस 250 से 500 के बीच रखी गई है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस सहित अन्य जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित एमपीईएसबी नर्सिंग ऑफिसर नोटिफिकेशन 2026 की PDF पढ़ने की सलाह दी जाती है।   

MPESB Nursing Officer Bharti 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

एमपीईएसबी में नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य पदों के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। 

  • MPESB Nursing Officer Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशन डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।  

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 4, 2026, 15:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News