उत्तर प्रदेश में चाय का शहर कौन-सा है, जानें

Last Updated: Nov 16, 2025, 17:06 IST

बात चाय की हो और उत्तर प्रदेश का जिक्र न हो, यह नामुमकिन है। चाय और चाय पर होने वाली चर्चा, प्रदेश की परंपराओं में शामिल है। इन चर्चाओं में देश-विदेश की उथल-पुथल से लेकर राजनीतिक गलियारे की चर्चाएं आम होती हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी में कौन-सा जिला है, जिसे चाय का शहर भी कहा जाता है। इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में चाय का शहर
यूपी में चाय का शहर

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां के रहन-सहन और खान-पान में चाय का अपना महत्त्व है। यही वजह है कि चाय का जिक्र हो और उत्तर प्रदेश की बात न हो, ऐसा नामुमकिन है।

यहां चाय और चाय पर होने वाली चर्चा का अपना महत्त्व है। इन चर्चाओं में देश-विदेश की उथल-पुथल से लेकर राजनीतिक गलियारों के चटकारें शामिल होते हैं। प्रदेश के हर गली के नुक्कड़ और चौराहों पर आपको चाय और चाय की चुस्कियों पर चर्चा का माहौल देखने को मिल जाएगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी में एक जिला ऐसा भी है, जिसे चाय के लिए ही जाना जाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं

उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। वर्तमान में यहां कुल 75 जिले हैं, लेकिन आने वाले समय में इन जिलों की संख्या बढ़कर 76 हो जाएगी। क्योंकि, जल्द ही यहां कल्याण सिंह नगर नाम से नया जिला बन सकता है, जो कि प्रस्तावित है। वहीं, प्रदेश में कुल 351 तहसील, 17 नगर निगम, 28 विकास प्राधिकरण, 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण और 75 नगर पंचाययत मौजूद हैं। 

उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले 

उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है। इन जिलों की अपनी-अपनी विशेषता है, जिससे राज्य को भी विशेष पहचान मिलती है। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी जिला है। यह जिला कुल 7246 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। प्रदेश का यह जिला स्टील सिटी के रूप में भी जाना जाता है। वहीं, कुछ लेखों में हापुड़ को पापड़ का शहर भी कहा गया है।

किस जिले को कहा जाता है चाय का शहर 

अब सवाल है कि यूपी में किस जिले को चाय का शहर भी कहा जाता है। आपको बता दें कि यूपी के सबसे प्रमुख शहरों में शामिल कानपुर को चाय का शहर भी कहा जाता है। हालांकि, यह आधिकारिक नहीं है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसकी यह पहचान भी है।

क्यों कहा जाता है चाय का शहर 

अब सवाल है कि कानपुर को चाय का शहर क्यों कहा जाता है। आपको बता दें कि कानपुर शुरू से ही चाय के व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां ब्रिटिश समय से ही चाय के बगानों से पहुंचने वाली चायपत्ती का व्यापार व वितरण होता है, जिसे राज्य के अन्य जिलों में पहुंचाया जाता है। इसी प्रकार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी चाय का व्यापार और खपत अहम है। ऐसे में लखनऊ को भी चाय के लिए जाना जाता है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंःभारत का वह कौन-सा पर्वत है, जो दो राज्यों की सीमा पर है मौजूद, जानें नाम

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Nov 16, 2025, 17:06 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News