UPPSC Polytechnic Lecturer Exam Analysis 2026: यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा का पेपर कैसा रहा? यहां देखें सब्जेक्ट-वाइज विश्लेषण

Last Updated: Sep 6, 2026, 11:31 IST

UPPSC Polytechnic Lecturer Exam Analysis 2026: यूपीपीएससी द्वारा आज यानी 06 सितंबर 2026 को यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा कुल दो शिफ्ट में आयोजित की जानी है। पहली शिफ्ट का एग्जाम चल रहा है, जो सुबह 9.00 बजे शुरू हुई थी और 11.30 बजे तक चलेगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे लेख में सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम के गुड अटैंप्ट्स और डिफिकल्टी लेवल के बारे में जान सकते हैं।

UPPSC Polytechnic Lecturer Exam Analysis 2026
UPPSC Polytechnic Lecturer Exam Analysis 2026

UPPSC Polytechnic Lecturer Exam Analysis 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आज यानी 06 सितंबर 2026 को यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा कुल दो शिफ्ट में आयोजित की जानी है। पहली शिफ्ट का एग्जाम चल रहा है, जो सुबह 9.00 बजे शुरू हुई थी और 11.30 बजे तक चलेगी। इस शिफ्ट में जनरल हिंदी और मेन सब्जेक्ट का पेपर हो रहा है। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगी। इस शिफ्ट में जनरल स्टडी टेक्निकल/अकादमिक का पेपर होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 515 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा (750 अंक), इंटरव्यू (100 अंक) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। 

अब इस लेख के जरिए जागरण जोश 06 सितंबर अगस्त 2026 को हुई यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा के विश्लेषण के बारे में विस्तार से बताएगा। विश्लेषण में उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक के अनुसार, परीक्षा के सेक्शन वाइज रिव्यू, ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स की बात होगी।   

UPPSC Polytechnic Lecturer Exam Pattern 2026

यूपीपीएससी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा पैटर्न में कुल 250 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल है और प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का था। परीक्षा में जनरल हिंदी, मेन सब्जेक्ट,  जनरल स्टडी और टेक्निकल/अकादमिक जैसे विषय से प्रश्न आए थे। यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा हर शिफ्ट के लिए 2.30 घंटे के लिए आयोजित की गई थी। इसमें 1/3 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल थी। बाकी जानकारी टेबल में दी गई है। 

विवरण  

पेपर-1

पेपर-2 

विषय 

जनरल हिंदी + टेक्निकल/अकादमिक 

जनरल स्टडी + टेक्निकल/अकादमिक

प्रश्नों की संख्या 

125 प्रश्न (25 हिंदी + 100 विषय)

125 प्रश्न (25 जीएस + 100 विषय)

अधिकतम अंक 

375 अंक (75 हिंदी + 300 विषय)

375 अंक (75 जीएस + 300 विषय)

अवधि 

2.5 घंटे (150 मिनट)

2.5 घंटे (150 मिनट)

UPPSC Polytechnic Lecturer Exam Timings 2026 

यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर पदों के चयन में 3 चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में इंटरव्यू और तीसरे व आखिरी चरण में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा। सलेक्शन तीनों चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। एग्जाम टाइमिंग के लिए आप नीचे बनी टेबल देख सकते हैं। 

शिफ्ट 

एग्जाम टाइमिंग 

रिपोर्टिग टाइम

परीक्षा की अवधि 

सुबह 09.00 बजे से 11.30 बजे तक 

सुबह 08:30 बजे

2.5 घंटे

2

दोपहर 02.30 बजे से शाम 05.00 बजे तक 

दोपहर 02:00 बजे

2.5 घंटे

UPPSC Polytechnic Lecturer Exam Analysis 2026

यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा 2026 के विश्लेषण में सब्जेक्ट वाइज डिफिकल्टी लेवल और एग्जाम में पूछे गए प्रश्नों के साथ ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल शामिल है।  यह विश्लेषण परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक और सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। 

  • यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों ने पेपर के बारे में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी।  

  • उम्मीदवारों के अनुसार, परीक्षा का ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल मध्यम था। 

UPPSC Polytechnic Lecturer Exam Analysis 2026 डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स - शिफ्ट-1  

यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा 2026 की पहली शिफ्ट सफलतपूर्वक आयोजित की गई थी। आप नीचे दी गई टेबल से परीक्षा के ओवरऑल लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विषय  

डिफिल्टी लेवल 

गुड अटैंप्ट्स 

जनरल हिंदी

मध्यम 

जल्द अपडेट

टेक्निकल/अकादमिक 

मध्यम से कठिन   

जल्द अपडेट

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 6, 2026, 11:31 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News