Bihar Police Constable GD PST/DV Admit Card 2026 जारी हुआ, इस लिंक से डाउनलोड करें हॉल टिकट
Bihar Police Constable GD PST/DV Admit Card 2026 OUT: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने कांस्टेबल जीडी पीएसटी/डीवी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट-csbc.bihar.gov.in पर जाकर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Police Constable GD PST/DV Admit Card 2026 OUT: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार यानी CSBC ने कांस्टेबल जीडी के PST/DV परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास की है, वे अब अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
Bihar Police CSBC Constable GD PST/DV Admit Card 2026 Download Link
बिहार पुलिस CSBC कॉन्स्टेबल GD PST/DV एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक एक्टिव हो गया है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने का Direct Link लेख में नीचे उपलब्ध है।
| Bihar Police Constable GD PST/DV Admit Card Link |
कब होगी PST/DV परीक्षा 2026?
CSBC की ओर से कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती के तहत PST और दस्तावेज सत्यापन (DV) का आयोजन 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इस चरण में सफल उम्मीदवारों की शारीरिक माप से जुड़ी जांच की जाएगी। उम्मीदवारों की ऊंचाई, सीना और वजन आदि की जांच निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।
इसके साथ ही दस्तावेज सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को जरूरी प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे। इनमें जाति प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, कक्षा 12वीं का प्रमाण-पत्र और भर्ती के लिए निर्धारित अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हो सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें बिहार पुलिस GD एडमिट कार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना CSBC Constable GD PST/DV Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए Admit Card सेक्शन में जाएं।
-
अब Constable GD PST/DV Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
एडमिट कार्ड में ये जानकारी जरूर चेक करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। इसमें नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय जैसी जरूरी जानकारी दी गई होगी। किसी भी जानकारी में गलती मिलने पर उम्मीदवारों को समय रहते संबंधित विभाग से संपर्क कर उसे ठीक करा लेना चाहिए।
दस्तावेज सत्यापन के लिए रखें जरूरी कागजात
PST/DV के दौरान अभ्यर्थियों को अपने जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा। उम्मीदवार जाति प्रमाण-पत्र, 12वीं की मार्कशीट या प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें। दस्तावेजों की जानकारी भर्ती के आधिकारिक नोटिस के अनुसार जरूर चेक कर लें।
बिहार पुलिस कांस्टेबल जीडी परीक्षा केंद्र और डिप्लीकेट एडमिट कार्ड तिथि
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का आयोजन बिहार वेटरनरी कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउंड, पटना में किया जाएगा। ऑनलाइन एडमिट कार्ड 5 सितंबर 2026 को रात 12 बजे से जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों को डुप्लीकेट एडमिट कार्ड की जरूरत है, वे 10 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक CSBC कार्यालय, बैंक हार्डिंग रोड, पटना से इसे प्राप्त कर सकते हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.