Union Bank SO Paper Analysis 2026: यूनियन बैंक एसओ एग्जाम डिफिकल्टी लेवल और सेक्शन-वाइज एनालिसिस

Last Updated: Sep 6, 2026, 15:33 IST

Union Bank SO Paper Analysis 2026: यूनियन बैंक द्वारा आज 06 सितंबर 2026 को एसओ की परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे लेख में सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम के गुड अटैंप्ट्स और डिफिकल्टी लेवल के बारे में जान सकते हैं।

Union Bank SO Paper Analysis 2026
Union Bank SO Paper Analysis 2026

Union Bank SO Paper Analysis 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आज यानी 06 सितंबर 2026 को स्पेशल ऑफिसर (SO) की परीक्षा 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा कई शिफ्ट में CBT मोड में आयोजित की गई थी। यूनियन बैंक एसओ की परीक्षा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर विषय से 50 प्रश्न और जनरल ऑफिसर विषय से कुल 125 प्रश्न पूछे गए थे। इसमें क्वांटेटिव एप्टीट्यूड, रीज़निंग और इंग्लिश भाषा सहित अन्य विषयों से भी प्रश्न पूछे गए थे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूनियन बैंक मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर के कुल 395 रिक्त पदों को भरना चाहता है। 

अब इस लेख के जरिए जागरण जोश 06 सितंबर अगस्त 2026 को हुई यूनियन बैंक एसओ परीक्षा के विश्लेषण के बारे में विस्तार से बताएगा। विश्लेषण में उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक के अनुसार, परीक्षा के सेक्शन वाइज रिव्यू, ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स की बात होगी।  

Union Bank SO Exam Pattern 2026

यूनियन बैंक एसओ परीक्षा पैटर्न में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विषय से कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न 100 अंक और जनरल ऑफिसर के विषय से 125 प्रश्न कुल 175 अंक के थे। परीक्षा में क्वांटेटिव एप्टीट्यूड, रीज़निंग और इंग्लिश भाषा जैसे विषय से प्रश्न आए थे। इसमें 1/4 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल थी। बाकी जानकारी टेबल में दी गई है। 

स्पेशलिस्ट ऑफिसर:- 

विषय 

प्रश्नों की संख्या 

कुल अंक 

प्रोफेशनल नॉलेज 

50

100

कुल

50

100

जनरल ऑफिसर:-

विषय 

प्रश्नों की संख्या 

अधिकतम अंक 

क्वांटेटिव एप्टीट्यूड

25

25

रीजनिंग

25

25

इंग्लिश भाषा 

25

25

प्रोफेशनल नॉलेज 

50

100

कुल

125

175

Union Bank SO Exam Analysis 2026

यूनियन बैंक एसओ परीक्षा 2026 के विश्लेषण में सब्जेक्ट वाइज डिफिकल्टी लेवल और एग्जाम में पूछे गए प्रश्नों के साथ ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल शामिल है।  यह विश्लेषण परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक और सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। 

  • यूनियन बैंक एसओ परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों ने पेपर के बारे में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी।  

  • उम्मीदवारों के अनुसार, परीक्षा का ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल मध्यम से कठिन था। 

  • यूनियन बैंक एसओ परीक्षा 2026 मेंक्वांटेटिव एप्टीट्यूड, रीज़निंग, इंग्लिश भाषा और प्रोफेशनल नॉलेज आदि विषय से प्रश्न पूछे गए थे। 

Union Bank SO Exam Analysis 2026 - डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स

पीएनबी एलबीओ परीक्षा 2026 सफलतपूर्वक आयोजित की गई थी। आप नीचे दी गई टेबल से परीक्षा के ओवरऑल लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

पद का नाम 

विषय

प्रश्नों की संख्या 

डिफिकल्टी लेवल

गुड अटैंप्ट्स की संख्या 

स्पेशलिस्ट ऑफिसर

प्रोफेशनल नॉलेज 

50

मध्यम से कठिन 

जल्द अपडेट

जनरल ऑफिसर 

क्वांटेटिव एप्टीट्यूड

25

मध्यम 

जल्द अपडेट

जनरल ऑफिसर 

रीजनिंग

25

आसान से मध्यम 

जल्द अपडेट

जनरल ऑफिसर 

इंग्लिश भाषा 

25

मध्यम

जल्द अपडेट

जनरल ऑफिसर 

प्रोफेशनल नॉलेज 

50

मध्यम से कठिन 

जल्द अपडेट

कुल - जनरल ऑफिसर 

 

125

मध्यम

जल्द अपडेट

Union Bank SOExpected Cut off 2026

यूनियन बैंक एसओ की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब कट-ऑफ लिस्ट का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के अगले प्रोसेस अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों को दर्शाती है। अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट प्रश्न पत्र के डिफिकल्टी लेवल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट को फाइनल सलेक्शन नहीं माना जाना चाहिए। आप नीचे टेबल में यूनियन बैंक एसओ कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं। यह अनुमानिट कट-ऑफ लिस्ट पिछले कई सालों के ट्रेंड्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।   

स्पेशलिस्ट ऑफिसर:- 

कैटेगरी 

अनुमानित कटऑफ मार्क्स (100 में से) 

जनरल

65-70

ईडब्ल्यूएस

60-65

ओबीसी 

50-55

एससी 

48-53

एसटी 

45-50

जनरल ऑफिसर:-

कैटेगरी 

अनुमानित कटऑफ मार्क्स (175 में से)  

जनरल

110-115

ईडब्ल्यूएस

105-110

ओबीसी 

100-105

एससी 

95-100

एसटी 

85-90

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 6, 2026, 15:33 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News