UP Police SI PET Exam Date 2026 OUT: यूपी पुलिस एसआई पीईटी परीक्षा तिथि घोषित, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

Last Updated: Jun 19, 2026, 12:49 IST

UP Police SI PET Exam Date 2026 OUT: यूपी पुलिस एसआई पीईटी परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उम्मीदवार इस लेख में नीचे देख सकते हैं।

UP Police SI PET Exam Date 2026 OUT
UP Police SI PET Exam Date 2026 OUT

UP Police SI PET Exam Date 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तिथि घोषित कर दी है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है और जल्द ही एडमिट कार्ड भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Screenshot 2026-06-19 120553

लिखित परीक्षा में कितने अभ्यर्थी हुए पास 

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के तहत कुल 4543 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा का परिणाम 7 मई 2026 को जारी किया गया था।

अब लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों में से मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर करीब 27,039 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना गया है। इन उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा।

कब होगी यूपी पुलिस एसआई पीईटी परीक्षा?

UPPRPB द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) 29 जून, 30 जून और 1 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी।

क्रम संख्या

परीक्षा का नाम

परीक्षा तिथि

1

दस्तावेज सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

29 जून 2026

2

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

30 जून 2026 से 01 जुलाई 2026

यूपी पुलिस SI पीईटी एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षा शुरू होने से लगभग 7 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय परऑफिशियल  वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

यूपी पुलिस SI पीईटी पैटर्न

यूपी पुलिस एसआई पीईटी परीक्षा में उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी करनी होगी। पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट के अंदर पूरी करनी होगी।

जो उम्मीदवार तय समय के भीतर दौड़ पूरी नहीं कर पाएगा, उसे भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले अपनी तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

श्रेणी

दूरी

निर्धारित समय

पुरुष अभ्यर्थी

4.8 किलोमीटर

28 मिनट

महिला अभ्यर्थी

2.4 किलोमीटर

16 मिनट

कितने पदों पर होगी उम्मीदवारों की नियुक्ति?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 4543 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक पद सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा महिला सब-इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के पद भी शामिल हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 19, 2026, 12:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News