UP Police Admit Card, City Slip 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप कब, परीक्षा 8 जून से

Last Updated: May 20, 2026, 16:13 IST

UP Police Constable Admit Card, City Slip 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक पोर्टल uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 32,679 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को राज्य भर में किया जाएगा। 

UP Police Admit Card, City Slip 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप कब, परीक्षा 8 जून से
UP Police Admit Card, City Slip 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप कब, परीक्षा 8 जून से

UP Police Admit Card, City Slip 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज़!  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही अपनी ऑफिशियल साइट पर एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके हॉल टिकट और एग्जाम सिटी स्लिप देख और डाउनलोड कर सकेंगे। 

UP Police Constable Admit Card, City Slip 2026 -हाइलाइट्स 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026, 8 से 10 जून  को आयोजित की जाएगी। परीक्षा OMR मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को 150 बहुविकल्पीय (MCQs) सवालों के जवाब देने होंगे।  कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से संबंधित सभी हाइहाइलाइट्स नीचे तालिका में देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026

संगठन का नाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

पद का नाम

पुलिस कांस्टेबल

एडमिट कार्ड तिथि

परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले

सिटी इंटिमेशन स्लिप

परीक्षा से 8-10 दिन पहले

परीक्षा मोड

ऑफलाइन (OMR आधारित)

आधिकारिक वेबसाइट

uppbpb.gov.in

आवश्यक लॉगिन विवरण

रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा, PET/PST, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट

परीक्षा तिथि

8, 9 और 10 जून 2026 

UP Police Constable Admit Card, City Slip 2026 Kab Aayega?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 3 से 4 दिन पहले जारी किया जा सकता है। ऐसे में संभावना है कि एडमिट कार्ड 3 या 4 जून 2026 तक जारी हो जाए। वहीं, परीक्षा सिटी स्लिप आमतौर पर परीक्षा से 8 से 10 दिन पहले जारी की जाती है, इसलिए उम्मीद है कि सिटी स्लिप 30 या 31 मई 2026 को जारी कर दी जाए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आप अपना एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। 

  • फिर होम पेज पर TOP NOTICES / शीर्ष सूचनाएं सेक्शन में यूपी पुलिस कांस्टेबल प्रवेश पत्र पर क्लिक करें।

  • अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो ओपन होगी। 

  • इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 20, 2026, 12:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News