Live

MP Forest Guard Admit Card 2026 Live: एमपी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in जल्द, 25 मई को परीक्षा

Priyanka Pal
May 20, 2026, 17:19 IST

MP Forest Guard Admit Card 2026 Live: एमपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 मई को किया जाना है। वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहारी के पदों पर एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा।


MP Forest Guard Admit Card 2026
MP Forest Guard Admit Card 2026

HIGHLIGHTS

  • एमपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 25 मई, 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर CBT मोड में किया जाएगा।
  • यह परीक्षा वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहारी के पदों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
  • उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।

MP Forest Guard Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहारी एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। 25 मई, 2026 को परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जिसका डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर लॉगिन कर डाउनलोड कर पाएंगे। 

MP Forest Guard Admit Card 2026: हाइलाइट्स

एमपी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2026 जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहारी परीक्षा से जुड़े अन्य विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम 

एमपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 2026

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) 

पदों का नाम 

वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहारी 

परीक्षा का आयोजन 

25 मई, 2026

एडमिट कार्ड 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

esb.mp.gov.in 

MP Forest Guard Admit Card 2026: लिंक 

एमपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 25 मई, 2026 सीबीटी मोड में होने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। ये एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी कर दिया जाता है। ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

एमपी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2026

लिंक (Soon)

MP Forest Guard Admit Card 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

एमपी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in  पर जाएं।

  2. होम पेज पर, MP Forest Guard Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

  5. पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • May 20, 2026, 17:19 IST

    MP Forest Guard Admit Card 2026 Live: चयन प्रक्रिया

    एमपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाता है। दोनो ही टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को इसके बाद इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाता है।  

  • May 20, 2026, 17:12 IST

    MP Forest Guard Admit Card 2026 Live: सैलरी

    मध्य प्रदेश वन रक्षक में चयनित उम्मीदवारों को 5200+20220+1900 रुपये का ग्रेड पे मिलेगा। मध्य प्रदेश वन रक्षक का मूल वेतन 19500 रुपये से 62000 रुपये के बीच होता है।

  • May 20, 2026, 17:01 IST

    MP Forest Guard Admit Card 2026: एग्जाम पैटर्न

    एमपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 का परीक्षा पैटर्न जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई डिटेल्स देख सकते हैं:

    • मध्य प्रदेश वन रक्षक की लिखित परीक्षा में 5 विषय शामिल हैं और कुल परीक्षा 100 अंकों की होती है।
    • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
    • परीक्षा की अवधि 2 घंटे है।
    • नकारात्मक अंकन लागू नहीं है।
    • प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
  • May 20, 2026, 16:46 IST

    MP Forest Guard Admit Card 2026 Live: शिफ्ट टाइम

    एमपी फॉरेस्ट भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 25 मई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

  • May 20, 2026, 16:39 IST

    MP Forest Guard Admit Card 2026 Live: एडमिट कार्ड परीक्षा से कितने दिन पहले जारी होता है?

    एमपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 मई को किया जाना है। आमतौर पर एडमिट कार्ड परीक्षा के 3 से 4 दिन पहले जारी कर दिए जाते हैं। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवारों को डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

  • May 20, 2026, 16:37 IST

    MP Forest Guard Admit Card 2026 Live: एग्जाम डेट

    एमपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 25 मई को दो पालियों में किया जाना है। यह परीक्षा वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहारी के पदों के लिए आयोजित की जाएगी। जिसके एडमिट कार्ड का इंतजार उम्मीदवार बेसब्री से कर रहे हैं। 

  • May 20, 2026, 16:35 IST

    MP Forest Guard Admit Card 2026 Live: एमपी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड कब आएगा?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहारी एडमिट कार्ड 2026 किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। जिसके बाद उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

Trending

Latest Education News