Rajasthan BSTC Expected Cut Off 2026: यहां देखें राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की संभावित कट-ऑफ

Last Updated: May 20, 2026, 16:18 IST

Rajasthan BSTC Expected Cut Off 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड परीक्षा 2026 पूरे राज्य में दिनांक 20 मई 2026 को आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट (सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक) संपन्न हो चुकी है। दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक) में परीक्षा होना बाकी है। नीचे लेख में हम आपको राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की अनुमानित कट-ऑफ के बारे में बताएंगे। 

Rajasthan BSTC Expected Cut Off 2026
Rajasthan BSTC Expected Cut Off 2026

Rajasthan BSTC Expected Cut Off 2026: राजस्थान बीएसटीसी (प्री डी.एल.एड) परीक्षा उन छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जो राजस्थान में प्रारंभिक शिक्षण में अपना करियर बनाना चाहते हैं। हर साल, राज्य भर के सरकारी और निजी कॉलेजों द्वारा दिए जाने वाले 2-वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डी.एल.एड) कोर्स में प्रवेश सुरक्षित करने के लिए लाखों उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होते हैं। राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड परीक्षा 2026 पूरे राज्य में दिनांक 20 मई 2026 को आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट (सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक) संपन्न हो चुकी है। दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक)में परीक्षा होना बाकी है। राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड परीक्षा की कट-ऑफ 2026 लिमिट सीटें और प्रतियोगता होने के कारण हाई रहने की उम्मीद है।  

राजस्थान बीएसटीसी डी.एल.एड कट ऑफ 2026 काउंसलिंग और सीटों के आवंटन की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। कट ऑफ मार्क्स छात्रों को सरकारी कॉलेजों में अपने प्रवेश की संभावनाओं का अनुमान लगाने और उसके अनुसार अपनी काउंसलिंग रणनीति की योजना बनाने में मदद करते हैं।

BSTC Question Paper 2026

Rajasthan BSTC Expected Cut Off 2026 - हाइलाइट्स 

राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 की पहली शिफ्ट (सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक) संपन्न हो चुकी है। दूसरी शिफ्ट में परीक्षा होना बाकी है। अनुमानित कट-ऑफ का इंतजार कर रहे छात्र नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

परीक्षा का नाम 

राजस्थान बीएसटीसीप्री-डीएलएड परीक्षा 2026

भर्ती प्राधिकरण का नाम

प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान

कोर्स का नाम 

डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डी.एल.एड.)

कुल अंक 

600

जनरल कैटेगरी के लिए पासिंग अंक 

50% (300 अंक)

रिजर्व कैटेगरी के लिए पासिंग अंक

45% (270 अंक)

एडमिशन प्रकिया 

काउंसलिंग और सीटों का आवंटन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.vmou.ac.in

Rajasthan BSTC Expected Cut Off 2026

पिछले कई सालों के ट्रेंड्स, कॉम्पटिशन लेवल, उम्मीदवारों की संख्या और सीटों की उपलब्धता के आधार पर, सरकारी कॉलेजों के लिए राजस्थान बीएसटीसी कट ऑफ 2026 सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए हाई रहने की उम्मीद है। आप इसके लिए नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

श्रेणी 

पुरुष उम्मीदवार 

महिला उम्मीदवार

जनरल 

417 – 425

410 – 430

ओबीसी 

405 – 415

390 – 395

एससी 

390 – 395

315 – 325

एसटी

380 – 390

322 – 320

ईडब्ल्यूएस

380 – 386

310 – 318

Rajasthan BSTC Cut Off को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स

राजस्थान बीएसटीसी कट-ऑफ को कई फैक्टर्स प्रभावित कर सकते हैं। अगर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या बढ़ जाती है, तो वहां कट-ऑफ बढ़ने के चांस भी बढ़ सकते हैं। कई बार प्रश्न पत्र की वजह से भी कट-ऑफ पर असर पड़ता है। अगर पेपर आसान आता है, तो कट-ऑफ हाई जाने के चांस बढ़ जाते हैं, वहीं अगर पेपर मुश्किल आता है, तो कट-ऑफ कम जाती है। उपलब्ध सीटों के चलते भी कट-ऑफ पर असर पड़ता है। इस बार की कट-ऑफ में यह देखना होगा कि कट-ऑफ को कौन-से कारक प्रभावित करते हैं। हम ऊपर लेख में अनुमानित कट-ऑफ बता चुके हैं। 

BSTC Counselling 2026 में क्या होगा? 

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2026 के काउंसलिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। इस सेशन के जरिए परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को प्री डी.एल.एड में सीटों की संख्या को देखते हुए मेरिट के आधार पर कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें: AFCAT Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना में 300 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 20, 2026, 14:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News