HP SET Admit Card 2026 OUT: एचपी सेट एडमिट कार्ड hppsc.hp.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: May 20, 2026, 15:31 IST

HP SET Admit Card 2026 OUT: एचपी सेट एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर आज 20 मई 2026 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जिसने हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (HP SET) के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। एचपी एसईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है। 

HP SET Admit Card 2026 OUT: एचपी सेट एडमिट कार्ड hppsc.hp.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link
HP SET Admit Card 2026 OUT: एचपी सेट एडमिट कार्ड hppsc.hp.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link

HP SET Admit Card 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने आज 20 मई को आधिकारिक तौर पर हिमाचल प्रदेश स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (HP SET) 2026 का एडमिट कार्ड hppsc.hp.gov.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार अपना एचपी एसईटी एडमिट कार्ड 2026 लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

HP SET Admit Card 2026 Link

ऐसे डाउनलोड करें HP SET Admit Card 2026

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना एचपी ईटी एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर “HP SET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब लॉगिन विवरण दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एचपी एसईटी एडमिट कार्ड 2026 में चेक करें ये डिटेल्स

उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी ध्यान से जांच लें, जैसे –

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • परीक्षा तिथि

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  • परीक्षा समय

  • फोटो और हस्ताक्षर

यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती हो तो तुरंत आयोग से संपर्क करें।

HP SET Exam Date 2026: परीक्षा शिफ्ट और रिपोर्टिंग का समय

हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (HP SET) 7 जून 2026 को राज्यभर में निर्धारित किए गए केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। SET 2026 का पेपर-I सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगा, जबकि पेपर-II दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक होगा। पेपर-I के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे और पेपर-II के लिए दोपहर 1:00 बजे निर्धारित किया गया है। आयोग के अनुसार परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।

Himachal Pradesh SET Admit Card: परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं?

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस भी साथ ले जाना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी जाती है।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आयोग ने स्पष्ट किया है कि गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले सेंटर पहुंचने की सलाह दी गई है। किसी भी सहायता या जानकारी के लिए उम्मीदवार 0177-2629738, 2624313 तथा टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 20, 2026, 15:12 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News