Symbiosis SET Exam Result 2026 OUT: सिम्बायोसिस SET BBA का रिजल्ट जारी, यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक
SET 2026 का रिजल्ट आज यानी 20 मई, 2026 को घोषित कर दिया गया है। SET 2026 के रिजल्ट से संबंधित डेट्स और जानकारी के लिए छात्र नीचे पढ़े। साथ ही, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी पाएं।
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (SIU) में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी ने आज यानी 20 मई 2026 को ऑफिशियल तौर पर Symbiosis SET Exam Result 2026 घोषित कर दिया है। एसईटी एग्जाम 2026 के एग्जाम 01 और 02 में शामिल हुए छात्र अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों को SET 2026 का रिजल्ट देखने के लिए SET एग्जाम की ऑफिशिय वेबसाइट set-test.org पर विजिट करना होगा। सिम्बायोसिस SET 2026 के टेस्ट 01 और 02 का रिजल्ट एक ही दिन जारी किया गया है।
छात्र अपने SET ID और पासवर्ड का उपयोग करके कैंडिडेट पोर्टल में लॉग-इन कर सकते हैं। साथ ही, अपना SET का स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। SET का पासवर्ड वही होगा, जो SET रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान बनाया गया था।
SET Exam Result 2026 Important Dates
Symbiosis SET Exam देने वाले छात्र नीचे दी गई टेबल से सभी इंपोर्टेंट डेट्स को देख सकते हैं।
| इवेंट | डेट्स |
| SET Test 01 एग्जाम की डेट | 02 मई 2026 |
| SET Test 02 एग्जाम की डेट | 10 मई 2026 |
| SET Result 2026 (स्कोरकार्ड जारी) | 20 मई 2026 (आज जारी) |
| स्कोरकार्ड की वैलिडिटी | 1 साल |
SET Scorecard 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
SET Scorecard 2026 कैसे डाउनलोड करें?
छात्र SET 2026 एग्जाम का रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
1. सिम्बायोसिस की ऑफिशियल वेबसाइट set-test.org पर जाएं।
2. होमपेज पर आपको "Download SET 2026 Scorecard" का लाइव लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने लॉगिन विंडो खुलेगी, जिसमें अपनी SET User ID और Password फिल करें।
4. डिटेल्स भरने के बाद 'Login' बटन पर क्लिक करें।
5. आपका SET BBA 2026 Scorecard स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
6. इसमें अपने सेक्शनल और ओवरऑल मार्क्स को ध्यान से चेक करें, फिर इसे डाउनलोड कर लें।
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.