UP Junior Aided Teacher Notification 2025 pdf: यूपी जूनियर एडेड टीचर 1894 पदों के लिए, नोटिफिकेशन जारी

Last Updated: Nov 14, 2025, 12:56 IST

UP Junior Aided Teacher Notification 2025: यूपी जूनियर एडेड टीचर भर्ती 2025 के तहत सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में असिस्टेंट टीचर और हेडमास्टर के लिए 1894 रिक्त पदों के नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने साल 2021 की परीक्षा पास की थी, वे इस भर्ती के लिए योग्य हैं। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आवेदन पत्र राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर 15 नवंबर से उपलब्ध रहेगा।

UP Junior Aided Teacher Notification 2025 pdf
UP Junior Aided Teacher Notification 2025 pdf

UP Junior Aided Teacher Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने गैर-सरकारी सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में 1894 शिक्षण पदों के लिए यूपी जूनियर एडेड टीचर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। यूपी जूनियर एडेड टीचर नोटिफिकेशन 2025 पीडीएफ के अनुसार, इसमें 1504 असिस्टेंट टीचर के पद और 390 हेडमास्टर के पद शामिल हैं। 

जिन उम्मीदवारों ने साल 2021 की जूनियर हाई स्कूल टीचर एग्जाम पास की थी, वे आवेदन करने के लिए योग्य हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 15 नवंबर से 5 दिसंबर, 2025 तक जारी रहेगी। सभी जानकारी यूपी एडेड जूनियर हाई स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट basiceducation.up.gov.in पर उपलब्ध हैं।

UP Junior Aided Teacher Notification 2025 pdf: यूपी जूनियर एडेड टीचर भर्ती 2025

यूपी जूनियर एडेड टीचर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है, जो उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं। इसमें कुल 1894 पद हैं, जिनमें 1504 असिस्टेंट टीचर और 390 हेडमास्टर के पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवारों की भर्ती 2021 की जूनियर हाई स्कूल टीचर परीक्षा की मेरिट के आधार पर की जाएगी। जो उम्मीदवार उस परीक्षा में पास हुए थे, वे अब यूपी एडेड जूनियर हाई स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट basiceducation.up.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

असिस्टेंट टीचर के लिए, उम्मीदवार का D.El.Ed/BTC पूरा किया होना और TET पास होना अनिवार्य है। वहीं, हेडमास्टर के लिए B.Ed की डिग्री और पांच साल का शिक्षण अनुभव होना जरूरी है।

UP Junior Aided Teacher Notification 2025: पीडीएफ डाउनलोड करें

घोषित पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार को ऑफिशियल यूपी जूनियर एडेड नोटिफिकेशन 2025 पीडीएफ को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इसमें पात्रता मानदंड, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न और स्कूल वरीयता जमा करने के बारे में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करके यूपी जूनियर एडेड टीचर नोटिफिकेशन 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी जूनियर एडेड शिक्षक अधिसूचना 2025

पीडीएफ 

UP Junior Aided Teacher Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

यूपी जूनियर एडेड टीचर नोटिफिकेशन 2025 पीडीएफ 4 नवंबर, 2025 को जारी किया गया था। असिस्टेंट टीचर और हेडमास्टर के लिए कुल 1894 पद जारी किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट basiceducation.up.gov.in पर जाकर 15 नवंबर से 5 दिसंबर, 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपी जूनियर एडेड टीचर नोटिफिकेशन 2025 की मुख्य जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:

भर्ती निकाय

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश

परीक्षा का नाम

यूपी जूनियर एडेड भर्ती 2025

कुल रिक्तियां

1894

पदों

सहायक शिक्षक, प्रधानाध्यापक

आवेदन मोड

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

basiceducation.up.gov.in

आवेदन तिथियां

15 नवंबर से 5 दिसंबर 2025

अधिसूचना दिनांक

4 नवंबर 2025

मेरिट सूची 

23 दिसंबर 2025

UP Junior Aided Teacher Vacancy 2025: रिक्त पदों का विवरण 

यूपी जूनियर एडेड टीचर भर्ती 2025 के पद उत्तर प्रदेश के कई सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों के लिए हैं। मेरिट लिस्ट जारी होने के समय इन पदों का जिले के अनुसार बंटवारा किए जाने की उम्मीद है। पदों के अनुसार भर्ती का विवरण नीचे दिया गया है:

असिस्टेंट टीचर: 1504 पद

हेडमास्टर: 390 पद

UP Junior Aided School Vacancy 2025: आवेदन शुल्क 

उत्तर प्रदेश जूनियर एडेड टीचर भर्ती 2025 सभी उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क नीचे टेबल में दिया गया है। जिसका भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं:

वर्ग 

आवेदन शुल्क

जनरल,OBC,EWS

700

SC/ST

500

PH

300

UP Junior Aided Teacher Vacancy 2025: पात्रता मानदंड

उत्तर प्रदेश जूनियर टीचर एडेड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, जैसे कि शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा। विवरण नीचे देखें:

असिस्टेंट टीचर

शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएशन + BTC/D.El.Ed + TET पास

आयु सीमा: 21 से 40 साल (01.07.2025 तक)

अनुभव: अनिवार्य नहीं

हेडमास्टर

शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएशन + B.Ed. + 5 साल का शिक्षण अनुभव

आयु सीमा: 30 से 45 साल

अनुभव: मान्यता प्राप्त संस्थानों में कम से कम 5 साल का शिक्षण अनुभव

UP Junior Aided School Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया 

यूपी जूनियर एडेड भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा 
  • इंटरव्यू

Check:

ONGC Apprentice Deadline Extend 2025


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Nov 10, 2025, 13:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News