UP APO Admit Card 2026: कहां और कैसे डाउनलोड करें यूपी एपीओ एडमिट कार्ड PDF
UP APO Admit Card 2026: यूपी असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे इस लेख में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया और जरूरी जानकारी देख सकते हैं।
UP APO Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) जल्द ही असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) मेन्स परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है, वे अपना हॉल टिकट आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को OTR नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
यूपी एपीओ एडमिट कार्ड 2026-हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूपी एपीओ एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
| पद का नाम | असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) |
| परीक्षा का नाम | यूपी एपीओ मुख्य परीक्षा 2026 |
| मेन्स परीक्षा तिथि | 28, 29 और 30 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड | जल्द |
| चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
UP APO मेंस परीक्षा 2026 कब होगी?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा UP APO (असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर ) मेन्स परीक्षा का आयोजन 28 जून से 30 जून 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा निर्धारित किए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास अपना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र होना चाहिए।

UP APO भर्ती 2026: कितने पदों के लिए होगी परीक्षा?
इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) के कुल 182 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही मेन्स परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।
UP APO एडमिट कार्ड 2026 में क्या-क्या जानकारी होगी?
यूपी एपीओ एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां अंकित होंगी, जिनमें शामिल हैं:
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
परीक्षा तिथि
-
परीक्षा समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
-
रिपोर्टिंग समय
-
परीक्षा के दिन के महत्वपूर्ण निर्देश
UP APO Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
वेबसाइट के होम पेज पर Latest News सेक्शन में UP APO Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
अब लॉगिन पेज पर अपना OTR नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
-
लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
UP APO मेंस परीक्षा पैटर्न 2026
UP APO मेंस परीक्षा ऑब्जेक्टिव मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी टेबल में यूपी एपीओ मेन्स परीक्षा का पैटर्न देख सकते हैं।
| पेपर | अंक | अवधि |
| जनरल हिंदी | 100 | 3 घंटे |
| जनरल इंग्लिश | 50 | 3 घंटे |
| जनरल नॉलेज | 50 | 3 घंटे |
| क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर | 100 | 3 घंटे |
| साक्ष्य अधिनियम | 100 | 3 घंटे |
| अन्य अधिनियम | 100 | 3 घंटे |
| कुल | 500 | — |
UP APO Exam 2026: परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज़ ले जाएं?
UP APO परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ साथ ले जाना होगा। जरूरत पड़ने पर हाल ही में ली गई पासपोर्ट साइज फोटो भी रख सकते हैं।
ध्यान रखें, एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.