MP Board 10th Second Exam Result 2026, Sarkari Result: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) ने आज शाम 4 बजे एमपी बोर्ड हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना जरूरी है।
जो छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं, वे आगे की पढ़ाई के लिए 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने के पात्र होंगे। वहीं, ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा।
MP Board 10th Result 2026 Link- Active
एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का रिजल्ट लिंक अब mpbse.mponline.gov.in पर एक्टिव हो चुका है। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं।
रिजल्ट ऑनलाइन मोड में उपलब्ध करा दिया गया है, इसलिए छात्र बिना किसी देरी के अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 10th सेकंड एग्जाम रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे अपडेट कर दिया गया है।
यहां क्लिक करें:-MP Board 10th Second Exam Result 2026 Link
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा में शामिल हुए छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मार्कशीट ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले छात्र mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होम पेज पर Second Exam Result-2026 पर क्लिक करें।
-
फिर View Result पर क्लिक करें।
-
अब लॉगिन पेज पर रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation