SSC MTS Havaldar Exam Date 2026 जारी, PET/PST के एग्जाम कब होंगे शुरू?
SSC Havaldar PET/PST Date 2026 Out:SSC MTS हवलदार पोस्ट पीईटी-पीएसटी के एग्जाम को 24 से लेकर 31 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा। इस पोस्ट के एग्जाम से जुड़ी पूरी डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिस को देखें।
SSC MTS Havaldar Physical Test 2026 Schedule: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने MTS (NT) और हवलदार (CBIC & CBN) भर्ती एग्जाम के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का ऑफिशियल शेड्यूल आज यानी 20 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। छात्र 3 अगस्त 2026 को हुए लिखित एग्जाम के रिज्लट के आधार पर शॉर्टलिस्ट हुए हैं, वे इस स्टेप में भाग ले सकते हैं।
इस साल कुल 8,071 छात्रों ने पीएसटी/पीईटी एग्जाम पास किए है। एसएससी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, हवलदार पोस्ट के लिए फिजिकल टेस्ट 24 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक देशभर के अलग-अलग CBIC एग्जाम सेंटर पर आयोजित किए जाएंगे।
SSC MTS Havaldar PET/PST Exam 2026 Highlights
| इवेंट | डिटेल्स |
| संस्था का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) एवं CBIC |
| पोस्ट | हवलदार (CBIC & CBN) |
| PET/PST एग्जाम डेट | 24 अगस्त से 31 अगस्त 2026 |
| एग्जाम वेन्यू | देश भर में स्थित CBIC सेंटर |
| एडमिट कार्ड | एग्जाम डेट से पहले क्षेत्रीय SSC पोर्टल पर उपलब्ध |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
SSC Havaldar PET/PST Date 2026 Out - यहां क्लिक करें
फिजिकल टेस्ट (PET/PST) के मुख्य मापदंड
शारीरिक एग्जाम में पास होने के लिए छात्रों को निम्नलिखित मानक पूरे करने होंगे:
1. शारीरिक दक्षता एग्जाम (PET - Physical Efficiency Test)
- पुरुष छात्र: 15 मिनट में 1600 मीटर की वॉकिंग।
- महिला छात्र: 20 मिनट में 1 किमी की वॉकिंग।
2. शारीरिक मानक परीक्षण (PST - Physical Standard Test)
- पुरुष: ऊंचाई न्यूनतम 157.5 सेमी (आरक्षित वर्ग को 5 सेमी की छूट) और सीना 76 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव)।
- महिला: ऊंचाई न्यूनतम 152 सेमी और वजन न्यूनतम 48 किग्रा।
एडमिट कार्ड कहां से होंगे जारी
एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार PET/PST के तय शेड्यूल से पहले, कमीशन के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा एडमिशन सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। सभी छात्र सेंटर पर एडमिशन सर्टिफिकेट, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को साथ लेकर जाएं।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.