BSNL JTO Admit Card 2026 Out: बीएसएनएल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी; ऐसे करें डाउनलोड
BSNL JTO Hall Ticket 2026 Released: BSNL JTO Admit Card 2026 आज ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को फिल करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
BSNL JTO Exam Date & Admit Card 2026: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO-Telecom) के पोस्ट पर भर्ती एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के एडमिट कार्ड आज 20 अगस्त 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
जिन छात्रों ने इस पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब एग्जाम पोर्टल externalexam.bsnl.co.in या वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर अपने BSNL JTO Hall Ticket 2026 को डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्र अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को फिल करें।
BSNL JTO 2026 Exam Overview
BSNL JTO Hall Ticket 2026 और एग्जाम से जुड़ी सभी मुख्य जानकारी और डेट्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| संस्था का नाम | भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) |
| पोस्ट का नाम | जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर - JTO (Telecom) |
| कुल वैकेंसी | 100 पोस्ट |
| एग्जाम ड़ेट | 23 अगस्त 2026 |
| एडमिट कार्ड स्टेटस | जारी |
| एग्जाम मोड | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
BSNL JTO Admit Card 2026 Released Download Link - यहां क्लिक करें
BSNL JTO Admit Card डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
BSNL JTO Admit Card छात्रों के लिए जारी कर दिए गए है। छात्र इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- छात्र वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in या bsnl.co.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘BSNL JTO Admit Card / Hall Ticket 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Registration Number और Password/Date of Birth फिल करें।
- सिक्यूरिटी कोड फिल करके Submit / Login बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखने लगेगा, इसे डाउनलोड कर लें।
- फिर, 2-3 कलर्ड प्रिंटआउट निकालकर लें।
एग्जाम हॉल में जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स ले जाएं: एग्जाम सेंटर पर प्रिंटेड BSNL JTO Admit Card 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस को जरूर साथ ले जाएं।
- रिपोर्टिंग टाइम का पालन करें: एग्जाम केंद्र के गेट बंद होने के टाइम से पहले बंद कर दिए जाते हैं, इसलिए एडमिट कार्ड में उल्लिखित रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचे।
- प्रतिबंधित वस्तुएं: एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है।
- BSNL JTO एग्जाम 480 मार्क्स की होगी, जिसमें इंजीनियरिंग स्ट्रीम और जनरल एबिलिटी टेस्ट से संबंधित बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.