Live

[OUT] BPSC TRE 4 Notification 2026 LIVE: 32,388 पदों पर शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

Vijay Pratap Singh
Aug 18, 2026, 17:04 IST

BPSC TRE 4 Notification 2026 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज, 18 अगस्त 2026 को शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत 32,388 विद्यालय अध्यापक पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। यदि आप इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो नोटिफिकेशन से जुड़ी आवेदन तिथि, शुल्क, पात्रता, पदों का विवरण और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में प्राप्त कर सकते हैं।

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 Notification PDF
BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 Notification PDF

HIGHLIGHTS

  • बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा TRE 4.0 के लिए आधिकारिक विज्ञापन 18 अगस्त 2026 को जारी किया गया।
  • इस शिक्षक भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभिन्न कक्षाओं (1 से 12 तक) के लिए कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
  • BPSC TRE 4 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर, 2026 से शुरू होने होगी जिसमें STET 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हो सकते हैं।

BPSC TRE 4 Notification 2026 OUT: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज, 18 अगस्त 2026 को शिक्षक भर्ती के चौथे चरण TRE 4.0 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। TRE 4.0 के तहत प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया, शुल्क भुगतान, पात्रता और अन्य जरूरी जानकारी आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में दी गई है।

BPSC TRE 4.0 Application Form: 1 सितंबर से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

BPSC TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तारीख से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

BPSC TRE 4 Vacancy 2026: 32,388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती

TRE 4.0 के तहत बिहार के शिक्षा विभाग में विद्यालय अध्यापक के 32,388 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षक पद शामिल हैं। कक्षावार पदों का विवरण इस प्रकार है:

कक्षा

पदों की संख्या

कक्षा 1 से 5

3,847

कक्षा 6 से 8

8,563

कक्षा 9 से 10

3,877

कक्षा 11 से 12

16,101

कुल

32,388

इनमें सबसे अधिक 16,101 पद कक्षा 11वीं और 12वीं के शिक्षकों के लिए हैं। विषयवार और कक्षावार रिक्तियों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में दी गई है।

STET 2026 अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका

TRE 4.0 की अहम बात STET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से जुड़ी है। STET 2026 में शामिल होने वाले अपीयरिंग अभ्यर्थी भी TRE 4 के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान अपना STET Form ID दर्ज करना होगा। इससे उन उम्मीदवारों को राहत मिलेगी जो माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं और वर्तमान STET परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

STET क्यों महत्वपूर्ण है?

कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 के शिक्षक पदों के लिए संबंधित अभ्यर्थियों के लिए STET की पात्रता महत्वपूर्ण है। इस बार विभिन्न विषयों के लिए STET परीक्षा आयोजित की जा रही है। STET में सफल होने वाले अभ्यर्थी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए निर्धारित पात्रता पूरी कर सकेंगे। ऐसे में STET 2026 और TRE 4.0 दोनों ही शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

BPSC TRE 4 Notification 2026 कहां से डाउनलोड करें?

BPSC TRE 4.0 से संबंधित विस्तृत सूचना और ऑनलाइन आवेदन के दिशा-निर्देश BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी नोटिफिकेशन डाउनलोड करके आवेदन की प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य जरूरी शर्तों को ध्यान से पढ़ सकते हैं।

यहां देखें:BPSC TRE 4 Syllabus 2026

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Aug 18, 2026, 17:01 IST

    BPSC TRE 4.0 Age Limit 2026: शिक्षक भर्ती के लिए आयु-सीमा क्या है?

    BPSC TRE 4.0 के लिए अभ्यर्थियों की आयु पद के अनुसार निर्धारित की गई है। Primary Teacher पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है। वहीं Secondary Teacher और Senior Secondary Teacher पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • Aug 18, 2026, 17:00 IST

    Bihar TRE 4.0 Eligibility Criteria 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

    BPSC TRE 4.0 में अलग-अलग शिक्षक पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग निर्धारित की गई है। प्राथमिक शिक्षक के लिए 12वीं के साथ D.El.Ed/B.El.Ed जैसी योग्यता, जबकि कक्षा 6 से 8 के लिए 12वीं या Graduation के साथ D.El.Ed/B.El.Ed/B.Ed जरूरी है। कक्षा 9 से 10 के लिए संबंधित विषय में Graduation/Post Graduation के साथ B.Ed और कक्षा 11 से 12 के लिए संबंधित विषय में Post Graduation के साथ B.Ed की योग्यता मांगी गई है। कुछ पदों के लिए CTET, BTET या STET की पात्रता भी जरूरी है।

  • Aug 18, 2026, 16:50 IST

    BPSC TRE 4.0 Notification 2026 OUT: बीपीएससी ट्राई 4 में किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

    बीपीएससी TRE 4.0 के तहत बिहार के सरकारी स्कूलों में अलग-अलग स्तर के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसमें Primary School Teacher के पद कक्षा 1 से 5, Upper Primary School Teacher के पद कक्षा 6 से 8, Secondary School Teacher के पद कक्षा 9 से 10 और Senior Secondary School Teacher के पद कक्षा 11 से 12 के लिए हैं। इसके अलावा Computer Teacher और Special Teacher के पदों पर भी योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और पात्रता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर देखनी चाहिए।

  • Aug 18, 2026, 16:30 IST

    BPSC TRE 4.0 Notification 2026 LIVE: पदों में किया गया बदलाव

    BPSC TRE 4.0 के लिए पहले प्रस्तावित पदों में भी संशोधन किया गया है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कक्षा 9 से 10 के पद पहले 9,083 बताए गए थे, जिन्हें संशोधित कर 3,877 किया गया है। वहीं कक्षा 11 से 12 के पद 16,774 से संशोधित होकर 16,101 किए गए हैं। अंतिम पदों की संख्या और विषयवार रिक्तियों की पुष्टि BPSC के आधिकारिक विज्ञापन में होगी।

  • Aug 18, 2026, 16:29 IST

    BPSC TRE 4 Vacancy 2026: कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847 पद

    प्राथमिक स्तर पर कक्षा 1 से 5 के लिए कुल 3,847 पद हैं। इनमें सामान्य विषय के 3,065, उर्दू के 757 और बांग्ला के 25 पद बताए गए हैं।

  • Aug 18, 2026, 16:22 IST

    BPSC TRE 4.0: कक्षा 6वीं-8वीं में 8,563 पद

    कक्षा 6वीं से 8वीं के लिए कुल 8,563 पद निर्धारित किए गए हैं। इस स्तर पर विज्ञान एवं गणित में सबसे अधिक 2,188 पद हैं। अंग्रेजी में 1,929, संस्कृत में 1,225 और सामाजिक विज्ञान में 1,190 पद हैं। हिंदी के 1,096 और उर्दू के 935 पद भी शामिल हैं।

  • Aug 18, 2026, 16:22 IST

    BPSC TRE 4 Notification: कक्षा 9वीं-10वीं के सब्जेक्ट वाइज पद

    कक्षा 9वीं से 10वीं के लिए कुल 3,877 पद बताए गए हैं। इनमें सामाजिक विज्ञान के 756, अंग्रेजी के 696, उर्दू के 660, गणित के 570 और विज्ञान के 463 पद शामिल हैं। इसके अलावा हिंदी के 361, संस्कृत के 322, शारीरिक शिक्षा के 47 और संगीत के 2 पद बताए गए हैं।

  • Aug 18, 2026, 16:21 IST

    BPSC TRE 4.0 Notification 2026: कक्षा 11वीं-12वीं में सबसे ज्यादा पद

    BPSC TRE 4.0 में कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए 16,101 पद बताए गए हैं। विषयवार उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार रसायन विषय में सबसे ज्यादा 3,695 पद हैं। इसके बाद भौतिकी के 1,758, अंग्रेजी के 1,321 और वनस्पति विज्ञान के 1,078 पद बताए गए हैं। अन्य विषयों में मनोविज्ञान के 1,030, उर्दू के 877, संस्कृत के 746, हिंदी के 739, संगीत के 736 और राजनीति शास्त्र के 665 पद शामिल हैं।


  • Aug 18, 2026, 16:20 IST

    BPSC TRE 4 Notification: बिहार के मुख्यमंत्री का BPSC बिहार स्कूल शिक्षक TRE 4.0 भर्ती 2026 के लिए ट्वीट

  • प्रश्न: BPSC TRE 4.0 का आधिकारिक नोटिफिकेशन कब जारी होगा?
    उत्तर: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा TRE 4.0 के लिए आधिकारिक विज्ञापन 18 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है।

  • प्रश्न: शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुल कितने पदों पर नियुक्ति होगी?
    उत्तर: इस शिक्षक भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभिन्न कक्षाओं (1 से 12 तक) के लिए कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

  • प्रश्न: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी?
    उत्तर: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जिसमें अभ्यर्थी को लगभग 1 महीने का समय मिलेगा।

  • प्रश्न: क्या STET 2026 के अपीयरिंग अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?
    उत्तर: हाँ, STET 2026 में शामिल होने वाले अपीयरिंग अभ्यर्थी भी TRE 4 के लिए आवेदन करने के पात्र हो सकते हैं, उन्हें आवेदन के दौरान अपनी STET Form ID दर्ज करना होगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News