IGNOU Admission 2026: इग्नू जुलाई सेशन में एडमिशन की लास्ट में हुई एक्सटेंड, जानें ignou.ac.in पर कैसे फिल करें फॉर्म

Last Updated: Aug 18, 2026, 17:11 IST

IGNOU July 2026 Admission Last Date Extended: इग्नू एडमिशन 2026 जुलाई सेशन के लिए सभी छात्रों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को दोबारा से एक्सटेंड करके 31 अगस्त 2026 कर दी गई है। छात्र रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं। 

IGNOU Admission 2026: इग्नू जुलाई सेशन में एडमिशन की लास्ट में हुई एक्सटेंड, जानें ignou.ac.in पर कैसे फिल करें फॉर्म
IGNOU Admission 2026: इग्नू जुलाई सेशन में एडमिशन की लास्ट में हुई एक्सटेंड, जानें ignou.ac.in पर कैसे फिल करें फॉर्म

IGNOU July 2026 Admission Extended: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में हाइयर एजुकेशन प्राप्त करने के लिए एडमिशन ले रहे है, उन छात्रों के लिए बड़ी अपडेट आई है। यूनिवर्सिटी ने जुलाई 2026 सेशन के अंदर आने वाले सभी अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG), डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज में नए एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट

IGNOU July 2026 Session Registration की डेट को एक बार ओर बढ़ाकर दोबारा से एक्सटेंड करके 31 अगस्त 2026 कर दी गई है। 

छात्र यूजी, पीजी, Foreign IOP के डिस्टेंस या ऑनलाइन लर्निंग कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। छात्रों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फिल करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाना होगा। 

इस प्रक्रिया को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन (Online) दोनों मोड में ऑफर किए जाने वाले सभी सिलेब्स और कोर्सों के लिए लागू किया गया है। 

IGNOU July Session 2026: इंपॉर्टेंट डेट्स और अपडेट्स

इग्नू जुलाई 2026 सेशन में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। छात्र इससे जुड़ी सभी इपॉर्टेंट डेट्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डेट्स 

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट

26 मई 2026

एक्सटेंड रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

31 अगस्त 2026

रजिस्ट्रेशन मोड 

ऑनलाइन (Samarth Portal)

रजिस्ट्रेशन फीस 

300 (नॉन रिफंडेबल)

ODL एडमिशन पोर्टल

ignouadmission.samarth.edu.in

ऑनलाइन कोर्सेज पोर्टल

ignouiop.samarth.edu.in

 IGNOU July 2026 Admission Last Date Extended Notice and Direct Link - यहां क्लिक करें 

IGNOU July 2026 Session के लिए कौन-से छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं?

IGNOU July 2026 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए ये Eligibility Criteria सेट किया गया है। इसे डिटेल में जानने के लिए यहां देखें। 

  • अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज (BA, B.Com, B.Sc, BCA): छात्रों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसी भी मान्यता वाले बोर्ड से कम से कम 10+2 यानी 12वीं पास होना चाहिए। 
  • पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेज (MA, M.Com, M.Sc, MCA, MBA): जुलाई सेशन के लिए छात्रों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन (Bachelor's Degree) की डिग्री प्राप्त करी हो। 
  • आयु सीमा: इग्नू के अधिकांश रेगुलर यूजी और पीजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा भी निर्धारित नहीं है।

IGNOU Admission 2026 छात्रों के लिए इंपॉर्टेंट इंफॉर्मेशन क्या है? 

  1. APAAR ID जरूरी: इग्नू में फॉर्म भरने से पहले छात्रों के पास अपनी 12 नंबर वाली APAAR ID यानी Academic Bank of Credits होना जरूरी है। साथ ही, छात्र डिजिलॉकर के जरिए अपनी APAAR ID को आसानी से जनरेट कर सकते हैं।
  2. स्कॉलरशिप का लाभ: एडमिशन कन्फर्म होने के बाद योग्य (SC/ST/EWS/दिव्यांग) छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से सरकारी स्कॉलरशिप के लिए रजिस्टर्ड कर सकते हैं।
  3. ओपन एंड डिस्टेंस मोड (ODL) का फायदा: इग्नू के ओडीएल और ऑनलाइन कोर्सेज छात्रों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ जॉब या अन्य प्रतियोगी एग्जाम की तैयारी करने की पूरी छूट देते हैं।

इग्नू जुलाई 2026 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन छात्र कैसे करें?

IGNOU July 2026 Session में एडमिशन करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्र यहां से इन आसान स्टेप्स को देखें। 

  1. छात्र IGNOU July 2026 Session में एजमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर दिए गए ‘Click Here for New Registration’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  3. फिर, अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को फिल करके रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।
  4. डिटेल्स फिल करने के बाद छात्र यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को फिल करें। 
  5. फिर, पासपोर्ट साइज की फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं/12वीं की मार्कशीट और कैटेगरी सर्टिफिकेट की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  6. सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करने के बाद छात्र फीस को जमा करें।
  7. फिर, कन्फर्मेशन पेज का एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 18, 2026, 17:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News