JSSC क्या है? JSSC CGL से लेकर सिपाही पोस्ट तक से जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखें

Last Updated: Aug 18, 2026, 18:45 IST

छात्र JSSC के बारे में और इसके कार्य के बारे में जानने के लिए छात्र यहां पढ़े। छात्र JSSC CGL एग्जाम और सैलरी के बारें में जानें। JSSC CGL से लेकर सिपाही भर्ती के साथ-साथ कौन सी भर्ती शामिल होती है। 

JSSC क्या है? JSSC CGL से लेकर सिपाही पोस्ट तक से जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखें
JSSC क्या है? JSSC CGL से लेकर सिपाही पोस्ट तक से जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखें

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए JSSC (Jharkhand Staff Selection Commission) सबसे प्रमुख नाम है। राज्य के State Administrative Department, Revenue Department, Food and Supply Department, Police Department, Excise Department में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' पोस्ट पर भर्ती की जिम्मेदारी इसी आयोग के पास होती है।

Jharkhand student protest: JSSC CGL एग्जाम में धांधली के आरोपों और 17 अगस्त 2026 को एग्जाम रद्द किए जाने के ऐतिहासिक फैसले के बाद से JSSC राज्य में सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। झारखंड में सरकारी पोस्ट एग्जाम को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को अब JSSC-CGL तक पहुंचा दिया गया है। 14वीं JPSC Preliminary Examination रद्द होने के बाद भी छात्रों का आंदोलन अभी तक जारी है। 

आइए जानते हैं कि यह JSSC आयोग क्या है, इसके अंदर कौन-कौन से एग्जाम शामिल होते हैं। साथ ही, छात्रों के लिए कौन-कौन सी पोस्ट भी शामिल होती है। 

JSSC क्या है? (What is JSSC)

JSSC का पूरा नाम झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission) है। यह झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों छात्रों के लिए JSSC (Jharkhand Staff Selection Commission) सबसे महत्वपूर्ण संस्थाओं में से एक है, जो राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में समूह 'ख' (Non-Gazetted) और समूह 'ग' (Group B & C) के प्रशासनिक, तकनीकी व पुलिस पोस्टों पर भर्ती की जिम्मेदारी इस आयोग के पास होती है।

JSSC की स्थापना कब हुई थी? 

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की स्थापना झारखंड सरकार द्वारा 6 दिसंबर 2008 को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग अधिनियम, 2008 के द्वारा की गई थी। इसे किसी एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि झारखंड सरकार ने राज्य के अलग-अलग विभागों में समूह 'बी' और 'सी' (Group B and C) पोस्ट पर योग्य छात्रों की भर्ती के लिए एक वैधानिक निकाय के रूप में स्थापित किया गया  था। JSSC की मुख्य जानकारी के बारे में यहां से जानें। 

  • मुख्यालय: रांची, झारखंड
  • ऑफिशियल वेबसाइट: jssc.jharkhand.gov.in

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के मुख्य कार्य क्या है? 

JSSC राज्य लेवल पर कई तरह की जिम्मेदारियां निभाता है। यहां से JSSC के मुख्य कार्यो के बारे में जानें। 

  1. अधियाचना और विज्ञापन जारी करना: विभिन्न सरकारी विभागों से रिक्त पोस्ट की जानकारी मिलने के बाद ऑफिशियल नोटिस जारी करना है।
  2. एग्जाम का आयोजन: OMR शीट या कम्प्यूटर आधारित CBT (Computer Based Test) मोड में लिखित एग्जाम का आयोजन करना है।
  3. स्किल टेस्ट व शारीरिक दक्षता एग्जाम: पोस्ट के अनुसार टाइपिंग टेस्ट, स्टेनोग्राफी या शारीरिक एग्जाम (PET/PST) आयोजित करना है।
  4. Document Verification: पास छात्रों के शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्रों की जांच करना भी इन्हीं का एक कार्य है।
  5. फाइनल मेरिट लिस्ट: फाइनल रूप से चुने गए छात्रों की लिस्ट तैयार कर संबंधित विभाग को अनुशंसा भेजना।

JSSC CGL से लेकर सिपाही भर्ती तक: प्रमुख एग्जाम और एलिजिबिलिटी 

JSSC मुख्य रूप से शैक्षणिक एलिजिबिलिटी (10वीं, 12वीं और स्नातक) के आधार पर अलग-अलग पोस्ट एग्जाम आयोजित किए जाते है। छात्र यहां से जानें इन एग्जाम और पोस्ट के बारे में। 

एग्जाम का नाम

न्यूनतम शैक्षणिक एलिजिबिलिटी 

प्रमुख पोस्ट 

चयन प्रक्रिया

JSSC CGL (ग्रेजुएट लेवल)

ग्रेजुएशन 

सहायक प्रशाखा अधिकारी (ASO), ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर (BSO), अंचल निरीक्षक

लिखित परीक्षा (Paper 1, 2, 3) + DV

उत्पाद सिपाही (Excise Constable)

10वीं पास

उत्पाद विभाग में कांस्टेबल

शारीरिक परीक्षा (PET/Run) + लिखित परीक्षा + मेडिकल

झारखंड पुलिस कांस्टेबल

10वीं पास

जिला पुलिस बल एवं IRB कांस्टेबल

फिजिकल टेस्ट (10 किमी दौड़) + लिखित परीक्षा

JISCCE (इंटरमीडिएट स्तर)

12वीं (10+2) पास

कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA), आशुलिपिक (Steno)

लिखित परीक्षा + हिंदी टाइपिंग/स्टेनोग्राफी

JTGLCCE (तकनीकी CGL)

विशेष विषय में डिग्री

ब्लॉक सांख्यिकी पर्यवेक्षक, ऑडिटर, लैब असिस्टेंट

लिखित परीक्षा (तकनीकी विषय + GK)

JSSC Exam Pattern & Marking Scheme

JSSC के एग्जाम का पैटर्न अब एक ही मुख्य एग्जाम (Mains) पर आधारित कर दिया गया है, जिसमें तीन पेपर शामिल होते हैं:

  • पेपर 1 (भाषा ज्ञान): हिंदी और अंग्रेजी भाषा से क्वश्न पूछे जाते हैं। यह केवल क्वालिफाइंग पेपर होता है। छात्रों को करीब 30% मार्क्स पाना जरूरी है। 
  • पेपर 2 (क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा): छात्रों को झारखंड की चिह्नित क्षेत्रीय भाषाओं जैसे- खोरठा, नागपुरी, संथाली, कुर्मी, उर्दू आदि में से एक भाषा चुननी होती है। इसके मार्क्स मेरिट में जुड़ते हैं।
  • पेपर 3 (सामान्य ज्ञान): इसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग, कंप्यूटर और झारखंड सामान्य ज्ञान (Jharkhand GK) के क्वश्न शामिल होते हैं।

मार्किंग स्कीम: हर सही आंसर पर 3 मार्क्स दिए जाते हैं। साथ ही, गलत आंसर पर 1 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग (-1) की जाएगी। 

JSSC CGL क्या है। 

JSSC CGL (झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा) झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली एक प्रमुख प्रतियोगी एग्जाम है। इसके जरिए राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में सहायक प्राधिकार अधिकारी (ASO), जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर और प्लानिंग असिस्टेंट जैसे ग्रुप 'बी' और 'सी' पदों पर भर्ती की जाती है।

JSSC-CGL एग्जाम में कितनी सैलरी मिलती है?

JSSC-CGL के जरिए मिलने वाली सैलरी पोस्ट के अनुसार अलग-अलग होती है। JSSC-CGL के दिए गए सैलरी फॉर्म के मुताबिक अलग-अलग पोस्ट की सैलरी लगभग 19,900 से 1,42,400 तक के पे लेवल/वेतनमान में हो सकता है। 

सहायक शाखा अधिकारी (ASO) की सैलरी करीब 44,900 से 1,42,400 बताया गया है। इसे साथ ही, जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) की सैलरी करीब 19,900 से 63,200 तक शामिल है। 

ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर (BSO) की सैलरी करीब 35,400 से 1,12,400 तक बताया गया है। 

प्लानिंग असिस्टेंट की सैलरी करीब 29,200 से 92,300 तक हो सकती है। 

साथ ही, छात्रों को ये ध्यान रखना जरूरी है कि पे-स्केल और इन-हैंड सैलरी एक ही चीज नहीं होती है। 

छात्र इन पोस्ट और पोस्ट की सैलरी के बारे में जानने के लिए यहां देखें।

यहां भी पढ़े: IGNOU Admission 2026: इग्नू जुलाई सेशन में एडमिशन की लास्ट में हुई एक्सटेंड, जानें ignou.ac.in पर कैसे फिल करें फॉर्म

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 18, 2026, 18:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News