Bihar Police Constable Result 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा रिजल्ट जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Aug 18, 2026, 19:54 IST

Bihar Police Constable Result 2026: केंद्रीय सिपाही चयन परिषद (CSBC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार पुलिस ऑपरेटर कांस्टेबल, जीडी कांस्टेबल, प्रोहिबिशन कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्कॉव्ड कांस्टेबल की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

Bihar Police Constable Result 2026
Bihar Police Constable Result 2026

Bihar Police Constable Result 2026: केंद्रीय सिपाही चयन परिषद (CSBC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत बिहार पुलिस कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी क्लोज कैडर), विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत कांस्टेबल ऑपरेटर, विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत प्रोहिबिशन कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्कॉव्ड की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। 

इन परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। ये भर्तियां बिहार पुलिस, जेल, प्रोहिबिशन और ट्रांसपोर्ट आदि विभागों में की जाएंगाी

Bihar Police Constable Result 2026 डाउनलोड लिंक

बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर डालकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

बिहार पुलिस कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी क्लोज कैडर) रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें

बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्कॉव्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें

Bihar Police Constable Result 2026 - हाइलाइट्स 

बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा इन पदों के लिए कुल 5966 उम्मीदवारों को सलेक्ट किया गया है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

केंद्रीय सिपाही चयन परिषद (CSBC)

पद का नाम 

बिहार पुलिस कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी क्लोज कैडर), कांस्टेबल ऑपरेटर, प्रोहिबिशन कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्कॉव्ड  

रिक्त पदों की संख्या 

बिहार पुलिस कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी क्लोज कैडर)-83, कांस्टेबल ऑपरेटर-993, प्रोहिबिशन कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्कॉव्ड - 4236

विभाग 

बिहार पुलिस, जेल, प्रोहिबिशन और ट्रांसपोर्ट आदि विभाग 

विज्ञापन संख्या 

01/2026, 02/2026 और 03/2026

ऑफिशियल वेबसाइट

csbc.bihar.gov.in

Bihar Police Constable Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले केंद्रीय सिपाही चयन परिषद की ऑफिशियल वेेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर आपको Bihar Police, Bihar Fire Service, Home (Prisons) Dept., Bihar Home Guards, Prohibition Dept., Forest Dept. और Transport Dept नजर आ जाएंगे। 

  • अपने पद और विभाग का चयन करें। 

  • रिजल्ट की PDF आपकी कंप्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

  • सलेक्टिड उम्मीदवार PST की तैयारी करें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 18, 2026, 19:54 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News