NEET, JEE Free Coaching 2026: केंद्र सरकार और बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला, अब 2 अक्टूबर से मिलेगी फ्री कोचिंग; देखें पूरी डिटेल

Last Updated: Aug 18, 2026, 19:52 IST

Bihar & Central Govt Free Coaching Scheme 2026:केंद्र सरकार और बिहार बोर्ड (BSEB) मिलकर देश और राज्य के छात्रों को फ्री-कोचिंग, लाइव स्मार्ट क्लासेस, AI-आधारित टेस्ट सीरीज और टॉप फैकल्टी का मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। अब छोटे शहरों के छात्र भी घर बैठे या अपने स्कूल में रहकर मेडिकल और इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की बेहतरीन तैयारी कर सकते हैं। छात्र बिहार के ऑफिशियल ट्वीट को यहां देखें। 

NEET, JEE Free Coaching 2026: केंद्र सरकार और बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला, अब 2 अक्टूबर से मिलेगी फ्री कोचिंग; देखें पूरी डिटेल
NEET, JEE Free Coaching 2026: केंद्र सरकार और बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला, अब 2 अक्टूबर से मिलेगी फ्री कोचिंग; देखें पूरी डिटेल

Free JEE & NEET Coaching Scheme 2026: मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले लाखों मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। प्राइवेट कोचिंग संस्थानों की भारी-भरकम फीस और दूर-दराज के क्षेत्रों में अच्छी शिक्षा की कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार राष्ट्रीय लेवल पर फ्री कोचिंग योजना शुरू करने जा रही है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस योजना को 2 अक्टूबर 2026 यानी गांधी जयंती के अवसर से किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने राज्य के 155 मॉडल स्कूलों में एक्सपर्ट्स के जरिए स्मार्ट टीवी और ई-स्टूडियो (e-Studio) माध्यम से मुफ्त लाइव क्लासेस व कोचिंग व्यवस्था की शुरुआत कर दी है।

हाल ही में 15 अगस्त यानी स्वतत्रंता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से संबंधित कई अहम घोषणाएं की थी। परंतु, उन्हीं सभी घोषणाओं में से एक केंद्र सरकार की ओर से NEET और JEE जैसी प्रतियोगी एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 02 अक्टूबर से फ्री कोचिंग शुरू करने की योजनाएं बनाई जा रही है।

JEE & NEET छात्रों के लिए Free Coaching योजना का मुख्य उद्देश्य 

NEET और JEE जैसी प्रतियोगी एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए केंद्र सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन सभी छात्रों की मदद करना है, जो पैसे की आर्थिक तंगी के चलते भी एग्जाम की तैयारी कर रहे है। साथ ही, इन एग्जाम के लिए एख बेहतर कोचिंग लेने में असमर्थ हो रहे हैं। 

केंद्र सरकार की फ्री-कोचिंग योजना: मुख्य बिंदु और रोडमैप

केंद्र सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य से छात्रों को समान अवसर देना है, जो आर्थिक तंगी के कारण कोटा, दिल्ली या पटना जैसे बड़े शहरों के महंगे कोचिंग संस्थानों में नहीं जा पाते हैं। NEET और JEE जैसे मुख्य एग्जाम के लिए शुरू की जाने वाली ये फ्री-कोचिंग के बारे में मुख्य जानकारी हासिल करने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

योजना की शुरू करने की एक्सपेक्टेड डेट 

2 अक्टूबर 2026 (गांधी जयंती)

प्रारंभिक लक्षित एग्जाम 

NEET-UG और JEE (Main & Advanced)

सहयोगी मंत्रालय

शिक्षा मंत्रालय, MeitY (इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी) और कौशल विकास मंत्रालय

अकादमिक पार्टनर

IITs, IISc, NITs और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर व एक्सपर्ट्स

भविष्य का विस्तार

CUET, UPSC, SSC और बैंकिंग एग्जाम 

फ्री-कोंचिग प्लेटफॉर्म बनाने के लिए AI का इस्तेमाल

NEET और JEE एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए फ्री-कोंचिग के लिए एआई आधारित प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय Meity और कौशल विकास मंत्रालय द्वारा तैयार किया जाएगा। साथ ही, शिक्षा मंत्रालय की ओर से फ्री कोचिंग के लिए एकेडमिक सहयोग भी छात्रों के लिए जारी किया गया है। 

AI आधारित लर्निंग प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन कनेक्टिविटी

  1. तीन मंत्रालयों का साझा प्रयास: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा कौशल विकास मंत्रालय इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का तकनीकी बुनियादी ढांचा (Technical Infrastructure) तैयार कर रहे हैं, जबकि शिक्षा मंत्रालय अकादमिक कंटेंट उपलब्ध कराएगा।

  1. AI और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल: छात्रों को केवल रिकॉर्डेड वीडियो ही नहीं मिलेंगे, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उनकी कमजोरी का विश्लेषण (Performance Analysis) और डाउट-सॉल्विंग सेशन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

  1. कम इंटरनेट वाले क्षेत्रों के लिए विशेष सुविधा: यह योजना केवल ऑनलाइन क्लास तक सीमित नहीं रहेगी। सरकार दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों के छात्रों के लिए ऑफलाइन/कंप्यूटर बेस्ड लर्निंग सेंटर और स्टडी मटेरियल का भी प्रावधान कर रही है।

बिहार बोर्ड (BSEB) की पहल: 155 मॉडल स्कूलों में फ्री-कोंचिग 

जहां केंद्र सरकार राष्ट्रीय लेवल पर प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है, वहीं बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. के निर्देशन में बिहार के मॉडल स्कूलों में डिजिटल पढ़ाई का नया युग शुरू हो चुका है:

  • 155 मॉडल स्कूलों में शुरुआत: बिहार के 155 मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 11वीं और 12वीं में पढ़ रहे विज्ञान फैकलटी के छात्रों को जेईई और नीट की विशेष तैयारी कराई जा रही है।
  • स्मार्ट टीवी व स्मार्ट बोर्ड पर पढ़ाई: कक्षाओं को आधुनिक एसी स्मार्ट क्लासरूम के रूप में विकसित किया गया है, जहां स्मार्ट टीवी/बोर्ड पर देश के विख्यात सब्जेक्ट-एक्सपर्ट के रिकॉर्डेड और लाइव लेक्चर्स दिखाए जा रहे हैं।
  • e-Studio के जरिए लाइव क्लास: पटना स्थित केंद्रीय ई-स्टूडियो से एक्सपर्ट्स सीधे छात्रों से जुड़ रहे हैं, जहां छात्र रीयल-टाइम में अपने सवाल भी पूछ सकते हैं।
  • स्कूल समय के बाद क्लासेस: नियमित पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए कोचिंग सेशन स्कूल के बाद सभी छात्रों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।

BSEB द्वारा फ्री-कोंचिग से जुड़ा ऑफिशियल ट्वीट 

छात्र BSEB द्वारा NEET और JEE एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए फ्री-कोंचिग से जुड़ी जानकारी देते हुए एक ऑफिशियल ट्वीट जारी किया गया है। छात्र ऑफिशियल ट्वीट को  यहां से देखें। 

छात्रों के लिए अपडेट्स क्या है?

  1. SATHEE Portal (iitk.ac.in): शिक्षा मंत्रालय और IIT कानपुर द्वारा पहले से संचालित 'SATHEE' पोर्टल भी छात्रों के लिए पूरी तरह से फ्री है, जहां IITian फैकल्टी द्वारा हिंदी, अंग्रेजी व क्षेत्रीय भाषाओं में मॉड्यूल दिए जा रहे हैं।

  1. फ्री स्टडी मटीरियल और मॉक टेस्ट: केंद्र और राज्य सरकारों की इन कोचिंग योजनाओं के तहत छात्रों को मानक टेस्ट सीरीज, NCERT ऑफिशियल नोट्स और मॉडल पेपर्स का पूरा सेट बिना किसी फीस के दिया जाएगा।

  2. मेंटल प्रेशर में कमी: कोचिंग के व्यावसायिक दबाव और आर्थिक तनाव से विद्यार्थियों को मुक्ति मिलेगी, जिससे वे घर पर या अपने स्थानीय स्कूल में रहकर ही बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

भर्ती एग्जाम और एंट्रेंस एग्जाम भी होंगे शामिल

केंद्र सरकार की ओर से पहले नीट और जेईई एग्जाम के लिए छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। हालांकि, बाद में इस प्रक्रिया का दायरा बढ़ाया भी जा सकता है। इस योजना में यूनिवर्सिटी की एंट्रेंस एग्जाम और भर्ती एग्जाम की कोचिंग को भी शामिल किया जा सकता है।

यहां भी पढ़े: JSSC क्या है? JSSC CGL से लेकर सिपाही पोस्ट तक से जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखें

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 18, 2026, 19:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News