SSC CHSL Skill Test Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) दिनांक 17 अप्रैल 2026 को कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा (CHSL) की स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा, जिसकी परीक्षा अब 22 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी ने सीएचएसएल स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट की परीक्षा और एडमिट कार्ड के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में बताया गया कि 10 अप्रैल 2026 को दूसरी शिफ्ट में हुईकंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा (CHSL) की स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ियों की घटनाएं सामने आईं। इसके चलते परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। अब इसकी परीक्षा 22 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। आप नीचे दिए गए लिंक पर नोटिस की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
| एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट नोटिस 2026 |
SSC CHSL Skill Test Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
कर्मचारी चयन आयोग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 17 अप्रैल 2026 को कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा की स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| परीक्षा का नाम | सीएचएसएल स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट की परीक्षा |
| परीक्षा की तिथि | 22 अप्रैल 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 17 अप्रैल 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC CHSL Skill Test Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
-
SSC CHSL Skill Test Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड में निहित जानकारी चेक करें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र साथ लेकर जाएं।
ये भी पढ़ें: JET City Slip 2026: जेपीएससी जेईटी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जल्द जारी, जानें डिटेल्स
Comments
All Comments (0)
Join the conversation