JET City Slip 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) के लिए जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। एग्जाम सिटी स्लिप 15 अप्रैल और एडमिट कार्ड 22 अप्रैल 2026 को जारी किया जा सकता है। जेईटी की परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.jpsc.gov.in के जरिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JET City Slip 2026 - हाइलाइट्स
जेपीएससी झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) के लिए 15 अप्रैल 2025 को एग्जाम सिटी स्लिप और 22 अप्रैल 2026 को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जारी करेगा। जेईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.jpsc.gov.in से एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) |
| परीक्षा का नाम | झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) |
| विज्ञापन संख्या | 08/2025 |
| जेईटी परीक्षा तिथि | 26 अप्रैल 2026 |
| जेईटी सिटी स्लिप जारी होने की तिथि | 15 अप्रैल 2026 |
| जेईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी होने की तिथि | 22 अप्रैल 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.jpsc.gov.in |
JET City Slip 2026 डाउनलोड कैसे करें?
झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले जेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाएं।
-
JET City Slip 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें। इसमें निहित जानकारी को चेक करें।
ये भी पढ़ें: PSEB 8th Result 2026 OUT: पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
Comments
All Comments (0)
Join the conversation