PSEB 8th Result 2026: पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, pseb.ac.in पर करें चेक, ऐसे डाउनलोड होगी मार्कशीट

Last Updated: Apr 11, 2026, 10:04 IST

PSEB 8th Result 2026: पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं का परिणाम जारी हो गया है। छात्र अपना स्कोर कार्ड व कुल पास प्रतिशत बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर चेक कर सकते हैं।

पंजाब 8वीं रिजल्ट 2026
पंजाब 8वीं रिजल्ट 2026

PSEB 8th Result 2026: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 8वीं का रिजल्ट 10 अप्रैल, 2026 को जारी कर दिया है। ऐसे छात्र, जिन्होंंने परीक्षा दी थी,वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर पहुंच कुल पास प्रतिशत व मार्कशीट चेक कर सकते हैं। छात्रों को बहुत ही आसान तरीके से बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने हैं, जिसके बाद रिजल्ट चेक किया जा सकता है। ये स्टेप्स नीचे लेख में बताए गए हैं।

PSEB 8th Result 2026: कितने बच्चों ने पास की है परीक्षा

पंजाब बोर्ड में इस बार कुल 2,62,966 छात्रों ने परीक्षाएं दी थीं, जिसमें से कुल 2,53,789 छात्र पास हुए हैं। ऐसे में इस बार कुल पास प्रतिशत 96.51 पर्सेंट रहा है। आपको बता दें कि पंजाब बोर्ड 8वीं में अपना पास प्रतिशत 96 पर्सेंट बनाए हुए है।

PSEB कक्षा 8वीं परिणाम 2026: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, लड़कों को पछाड़ा

पंजाब बोर्ड की कक्षा 8वीं की परीक्षाओं में एक बार फिर लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है:

  • लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 97.74%

  • लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 95.42%

यह राज्य में छात्राओं के बीच बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लगातार चले आ रहे रुझान को भी दिखाता है।

PSEB Toppers List 2026: फरीदकोट की तमन्ना ने किया टॉप

रैंक

नाम

अंक

जिला

रैंक 1

तमन्ना

100%

फरीदकोट

रैंक 2

जपनीत कौर

99.67%

-

रैंक 3

जशन्दीप कौर

99.67%

 

स्कोरकार्ड में क्या-क्या रहे शामिल 

पंजाब 8वीं के रिजल्ट में निम्नलिखित चीजें शामिल हैः

-छात्र का नाम

-रोल नंबर

-स्कूल का नाम

-विषयवार अंक

-कुल अंक

-पास प्रतिशत

-पास और फेल रिजल्ट

पंजाब 8वीं का रिजल्ट का ऐसे करें चेक 

छात्र पंजाब 8वीं का रिजल्ट नीचे दिए गए स्टेप्स के साथ चेक कर सकते हैंः

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: pseb.ac.in

  • "Middle Examination Result 2026" (मिडल एग्जामिनेशन रिजल्ट 2026) पर क्लिक करें

  • अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें

  • Submit (सबमिट) बटन पर क्लिक करें

  • आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा

  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 11, 2026, 10:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News