RRB Section Controller City Intimation Slip 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप आज 3 फरवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची (City Slip) ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यह स्लिप उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी देती है, जिससे वे पहले से अपनी यात्रा की तैयारी कर सकें।
RRB Section Controller City Slip 2026 OUT
RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2026 को किया जाना है। परीक्षा से पहले बोर्ड द्वारा सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाती है, जिसमें परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी दी होती है। ध्यान रहे कि यह एडमिट कार्ड नहीं है, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि के नजदीक जारी किया जाएगा।
कहां से डाउनलोड करें RRB Section Controller City Intimation Slip?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आसानी से अपनी आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
-
RRB की आधिकारिक वेबसाइट-rrbapply.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “RRB Section Controller City Intimation Slip 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
-
लॉगिन करते ही स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखाई देगी।
-
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 लिंक
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप का लिंक एक्टिव कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी दी गई है।
यहां क्लिक करें- RRB Section Controller Exam City Intimation Slip 2026 Link – Active
Comments
All Comments (0)
Join the conversation