Army Agniveer Bharti 2026: आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आज से करें joinindianarmy.nic.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Feb 3, 2026, 14:30 IST

Army Agniveer Bharti 2026: भारतीय सेना में सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। अग्निवीर और कमीशंड अधिकारी भर्ती 2026 की प्रक्रिया आज से शुरू की जा रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार (पुरुष और महिला) आगे लेख में दिए महत्वपूर्ण विवरणों को देखें। 

Army Agniveer Bharti 2026
Army Agniveer Bharti 2026

Army Agniveer Bharti 2026: भारतीय सेना में आज 3 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पहले रजिस्ट्रेशन 1 फरवरी से शुरू होने वाला था, जिसे दो दिन स्थगित करने के बाद आज शुरू कर दिया गया है। 8वीं, 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करना होगा। भर्ती से संबंधित चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा सहित विवरण आगे लेख में देख सकते हैं। 

Army Agniveer Bharti 2026 Online Form: आवेदन लिंक 

भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे इच्छुक युवा उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन शुरू होने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सोल्जर फार्मा, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और महिला मिलिट्री पुलिस पदों पर रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मदीवारों को यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक 

यहां क्लिक करें

Army Agniveer Bharti 2026 Age Limit: महत्वपूर्ण विवरण

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, अग्निवीर भर्ती 2026, आयु सीमा, अग्निवीर सेना भर्ती 2026 और वेतन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

भारतीय सेना

पद का नाम

विभिन्न 

रजिस्ट्रेशन तिथि 

3 फरवरी, 2026

शैक्षणिक योग्यता 

8वीं, 10वीं, 12वीं पास 

आयु सीमा 

17½ वर्ष से 21 वर्ष

ऑफिशियल वेबसाइट 

joinindianarmy.nic.in

Army Agniveer Bharti 2026 Application Fee: एप्लीकेशन फीस 

इंडियन आर्मी कॉमन एंट्रेस टेस्ट (CEE) 2026 में आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। जिसे आप ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकेगा।

Army Agniveer Bharti 2026 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता 

भारतीय सेना में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है:

जनरल ड्यूटी - उम्मीदवारों को कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। हल्के मोटर वाहन (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस धारक आवेदकों को चालक संबंधी पदों के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

अग्निवीर टेक्निकल - उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।

अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल - उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम में 12वीं कक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। इन पदों के लिए टाइपिंग परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

अग्निवीर ट्रेड्समैन - कक्षा 10 उत्तीर्ण उम्मीदवारों को 33 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए। कक्षा 8 उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए कक्षा 8 में 33 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

महिला सैन्य पुलिस - उम्मीदवारों को कक्षा 10 में 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News