RSSB Lab Assistant Vacancy 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से लैब सहायक के पद पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 804 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती राजस्थान में सुरक्षित और स्थिर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे विज्ञान के छात्रों के लिए एक एक बेहतरीन अवसर है। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं (Science Stream) से पास की है और राजस्थान राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।
संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 27 जनवरी, 2026 से शुरू की जा रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 25 फरवरी, 2026 तक आवेदन पूरा कर सकते हैं।
RSSB Lab Assistant Vacancy 2026 Notification: नोटिफिकेशन पीडीएफ
विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत लैब असिस्टेंट के कुल 804 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती अधिसूचना में आवेदकों की संख्या, आवेदन की अंतिम तिथि सहित विवरण शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू की जा रही है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
| RSSB लैब सहायक भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ |
RSMSSB Lab Assistant Vacancy 2026: महत्वपूर्ण विवरण
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 27 जनवरी, 2026 से ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन की तिथि, आयु सीमा सहित महत्वपूर्ण विवरण के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | लैब सहायक |
| विज्ञापन संख्या | 05/2026 |
| पदों की संख्या | 804 |
| रजिस्ट्रेशन की तिथि | 27 जनवरी से 25 फरवरी, 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वीं (Science Stream) |
| आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
Check: Bihar DELED Dummy Admit Card 2026
RSMSSB Lab Assistant Vacancy 2026: पात्रता मानदंड
राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को नीचे दिए शैक्षणिक योग्यता पूरी करना आवश्यक है।
शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं साइंस और भूगोल विषय में होना चाहिए। 12वीं के साथ - साथ कंप्यूटर से संबंधित विषय से कोई एक सर्टिफिकेट/ डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा - 18 से 40 वर्ष। आरक्षित श्रेणी के लिए आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट दी गई है।
RSMSSB Lab Assistant Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन स्वयं से पूरा कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, RSSB Lab Assistant Vacancy 2026 आवेदन लिंक पर जाएं।
-
रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और जरूरी डिटेल भरें।
-
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें और डिटेल सबमिट करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation