Rajasthan JET Admit Card 2026: किसी भी समय जारी हो सकता है राजस्थान जेईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां मिलेगा डाउनलोड लिंक
Rajasthan JET Admit Card 2026: राजस्थान जेईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसकी परीक्षा दिनांक 27 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan JET Admit Card 2026: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर अपनी ऑफिशियल वेबसाइट raubikaner.org पर आज यानी दिनांक 22 जून 2026 को किसी भी समय संयुक्त प्रवेश परीक्ष (JET) के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर सकता है, जिसकी परीक्षा 27 जून 2026 को राज्यभर में आयोजित की जाएगी। हालांकि, पहले यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जानी थी। राजस्थान जेईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan JET Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
राजस्थान जेईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। एडमिट जारी होने के बाद नीचे टेबल में डाउनलोड लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
| राजस्थान जेईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक | जल्द जारी |
Rajasthan JET Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य रूप से राजस्थान के विभिन्न सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में कृषि और संबद्ध विज्ञान के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| विश्वविद्यालय का नाम | स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्ष (JET) |
| परीक्षा की तिथि | 27 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जल्द |
| ऑफिशियल वेबसाइट | raubikaner.org |
Rajasthan JET Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
राजस्थान जेईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से ही तैयार रखें, ताकि किसी भी तरह की तकनीकी ग्लिच का सामना न करना पड़ें। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट raubikaner.org पर जाएं।
-
Rajasthan JET Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
Rajasthan JET Admit Card 2026 में क्या-क्या जानकारी निहित होती है?
राजस्थान जेईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड में निहित निम्नलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं।
-
परीक्षार्थी का पूरा नाम
-
माता-पिता का नाम
-
रोल नंबर
-
पंजीकरण संख्या
-
जन्म तिथि
-
श्रेणी/वर्ग
-
लिंग
-
परीक्षा का नाम
-
आवेदन किया गया कोर्स
-
परीक्षा की भाषा/माध्यम
-
परीक्षा की तिथि और दिन
-
परीक्षा का समय
-
रिपोर्टिंग समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
-
फोटो व सिग्नेचर
राजस्थान जेईटी परीक्षा 2026 संबंधी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड की कॉपी के साथ एक आईडी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना आवश्यक है। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.