CUET UG की फाइनल आंसर-की OUT: NTA ने हटाए 7 सवाल; अब रिजल्ट का इंतेजार

Last Updated: Jun 22, 2026, 13:41 IST

CUET UG Final Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 21 जून, 2026 को CUET UG Exam 2026 की फाइनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। छात्र यहां से इसे डाउनलोड करने का डाउनलोड लिंक पाएं। साथ ही, छात्र जानें cuet.nta.nic.in पर रिजल्ट कब तक जारी हो सकता है।

CUET UG की फाइनल आंसर-की OUT: NTA ने हटाए 7 सवाल; अब रिजल्ट का इंतेजार
CUET UG की फाइनल आंसर-की OUT: NTA ने हटाए 7 सवाल; अब रिजल्ट का इंतेजार

cuet.nta.nic.in CUET UG Final Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर CUET UG Final Answer Key 2026 ऑफिशियल रूप से जारी कर दी है। छात्र फाइनल आंसर-की की PDF को डाउनलोड और ऑनलाइन चेक करने के लिए वेबसाइट पर डायरेक्ट विजिट करना होगा। साथ ही, इसके लिए छात्रों को कोई लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग नहीं करना होगा।  

इस साल एग्जाम का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 11 मई से 7 जून 2026 के बीच किया गया था। इसके बाद प्रोविजनल आंसर-की पर छात्रों से मिले ऑब्जेक्शन को देखने के बाद सब्जेक्ट विशेषज्ञों ने फाइनल आंसर-की तैयार की है, जिसमें कुल 7 सवालों को पूरी तरह से हटा दिया गया है। फाइनल आंसर-की आने के साथ अब 15 लाख से अधिक छात्रों को अपने रिजल्ट का काफी इंतेजार है। 

CUET UG 2026: एग्जाम से लेकर रिजल्ट तक का शेड्यूल

छात्रों की सहूलियत के लिए आंसर-की और संभावित रिजल्ट की सभी महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई हैं:

CUET UG इवेंट 

डेट्स 

CUET UG 2026 एग्जाम का आयोजन

11 मई से 7 जून 2026

प्रोविजनल आंसर-की और ऑब्जेक्शन विंडो

9 जून से 11 जून 2026

फाइनल आंसर-की जारी होने की डेट

21 जून 2026 (जारी)

CUET UG 2026 फाइनल रिजल्ट की डेट

24 से 26 जून 2026 (एक्सपेक्टेड)

यूनिवर्सिटी काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत

जुलाई 2026 से

CUET UG Final Answer Key 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें 

CUET UG Final Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

CUET UG की फाइनल आंसर-की की PDF को डाउनलोड करने के लिए छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. NTA की ऑफिशियल CUET वेबसाइट cuet.nta.nic.in या exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर पब्लिक नोटिस सेक्शन में दिख रहे ‘Final Answer Keys for CUET (UG) – 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, छात्र अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड को फिल करें। 

4. अब आपकी स्क्रीन पर सब्जेक्ट-वाइज फाइनल आंसर-की की PDF खुल जाएगी। इसे डाउनलोड कर लें और अपने एक्सपेक्डेट स्कोर की गणना करें।

CUET UG 2026 हटाए गए 7 सवालों का क्या होगा? 

CUET UG 2026 की आंसर-की जारी होते ही छात्र कम्युनिटी में इस समय मार्किंग स्कीम को लेकर कुछ बातें काफी ट्रेंड कर रही हैं। आइए यहां से जानते हैं:- 

1. ड्रॉप किए गए सवालों के नंबर: 

NTA के नियमों के अनुसार, जो 7 सवाल एग्जाम से हटाए गए हैं, उनके मार्क्स उन सभी छात्रों को दिए जाएंगे, जिन्होंने उस विशेष शिफ्ट में वह एग्जाम दिए थे। यानी उस समय में मौजूद सभी छात्रों को उन क्वश्न के बोनस मार्क्स मिलेंगे।

2. कोई दोबारा ऑब्जेक्शन नहीं: 

CUET UG 2026 की यह फाइनल आंसर-की जारी की गई है। छात्र इस पर दोबारा कोई ऑब्जेक्शन फिल नहीं कर सकते हैं। साथ ही, अब इसी के आधार पर कंप्यूटर द्वारा स्कोरकार्ड यानी रिजल्ट जारी किया जा रहा है।

3. यूनिवर्सिटी लेवल पर काउंसलिंग: 

CUET UG का रिजल्ट आने के बाद कोई सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग नहीं की जाएगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), बीएचयू (BHU), और जेएनयू (JNU) जैसी सभी भागीदार यूनिवर्सिटीज अपने-अपने पोर्टल पर अलग से कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट जारी करेंगी।

CUET UG 2026 की मार्किंग स्कीम

CUET UG 2026 के एग्जाम में शामिल हुए छात्रों को एग्जाम में सही आंसर के लिए +5 मार्क्स दिए जाएंगे। साथ ही, गलत आंसर के लिए छात्रों के -1 यानी नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। छात्रों के लिए ऐसा भी कहा जा रहा है कि छोड़े गए आंसर के लिए छात्रों को कोई भी मार्क्स नहीं मिलेगा। 

CUET UG Result 2026 Countdown Begins 

CUET UG 2026 का रिजल्ट इसी हफ्ते यानी 24 से 26 जून 2026 के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है। छात्र अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करें। 

यहां भी पढ़े: BITSAT Iteration 1 Result 2026 OUT: जारी हुआ सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, bitsadmission.com पर ऐसे करें चेक

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 22, 2026, 13:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News