MP Hospital Assistant Admit Card 2026: एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड जल्द, यहां मिलेगा हॉल टिकट Direct Link
एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों के लिए परीक्षा 24 जून को आयोजित की जाएगी।
MP Hospital Assistant Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल द्वारा आयोजित अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से लॉगिन कर इसे प्राप्त कर सकेंगे। एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 जून 2026 से किया जाएगा।
एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026-हाइलाइट्स
मध्यप्रदेश अस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती 2026 के तहत स्वास्थ्य विभाग में कई पदों पर भर्ती की जाएगी। यह परीक्षा जून 2026 में आयोजित होगी। परीक्षा से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
| विभाग का नाम | लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग |
| पद का नाम | अस्पताल सहायक |
| कुल पदों की संख्या | 1200 पद |
| आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
| परीक्षा तिथि | 24 जून 2026 से |
| एडमिट कार्ड | जून 2026 |
एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों पर होगी भर्ती
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती अभियान के तहत कुल 1200 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगा परीक्षा में प्रवेश
एमपीईएसबी द्वारा जारी किया गया एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। किसी भी उम्मीदवार को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों को अवश्य चेक कर लें।
MP हॉस्पिटल असिस्टेंट एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?
MP हॉस्पिटल असिस्टेंट एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी, जिनमें शामिल हैं:
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
आवेदन संख्या
-
जन्मतिथि
-
परीक्षा तिथि और समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
-
उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
-
परीक्षा दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार MP हॉस्पिटल असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
-
आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
Eng/Hn भाषा का चयन करें।
-
होमपेज पर Latest Updates सेक्शन में "MP Hospital Assistant Recruitment 2026 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.