JKSSB Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में कुल 270 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी

Last Updated: Apr 2, 2026, 18:49 IST

JKSSB Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में कुल 270 सहित विभिन्न पदों पर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

JKSSB Recruitment 2026 Notification Out
JKSSB Recruitment 2026 Notification Out

JKSSB Recruitment 2026: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से विभिन्न पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट और ड्राफ्ट्समैन (Civil) पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, इन दोनों पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल और मई 2026 के बीच ऑफिशियल वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट के 194 रिक्त पद और ड्राफ्ट्समैन के 76 पद हैं। 

JKSSB Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

जेकेएसएसबी ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दोनों भर्तियों के लिए आवेदन की तिथियां और पात्रता संबंधी विवरण घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवारों को इन डेट की जानकारी अवश्य होनी चाहिए ताकि वे संबंधित पदों के लिए अंतिम समय से पहले आवेदन कर सकते हैं।

इवेंट्स 

जानकारी 

संगठन 

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB)

पोस्ट का नाम 

पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट और ड्राफ्ट्समैन (Civil) 

पदों की संख्या 

270

आवेदन का तरीका 

ऑनलाइन 

आयु सीमा 

40 से 48 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

मेडिकल टेस्ट 

ऑफिशियल वेबसाइट 

jkssb.nic.in 

JKSSB Recruitment 2026: रिक्त पदों की संख्या 

संबंधित भर्ती के माध्यम से जम्मू-कश्मीर कृषि उत्पादन विभाग में पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट और ड्राफ्ट्समैन (Civil) पदों को भरना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं:

पदों की संख्या 

रिक्त पद 

पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट 

146

असिस्टेंट कंपाइलर 

48

ड्राफ्ट्समैन - डिविजन ऑफ जम्मू

33

ड्राफ्ट्समैन - डिविजन ऑफ कश्मीर

43

कुल पदों की संख्या 

270

JKSSB Recruitment 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ 

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने कुल पदों के लिए अलग - अलग नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें उम्मीदवारों के लिए परीक्षा संबंधी जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, सिलेक्श प्रोसेस, एग्जाम पैटर्न और सिलेबस, आवेदन पत्र भरने के चरण आदि शामिल हैं। दोनों पदों के लिए नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

JKSSB भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ 

लिंक 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 2, 2026, 18:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News