UPSSSC JE Result 2026: यूपीएसएसएससी जेई रिजल्ट upsssc.gov.in जारी, डायरेक्ट लिंक से Scorecard डाउनलोड करें

Last Updated: Apr 2, 2026, 15:21 IST

UPSSSC JE Result 2026: यूपीएसएसएससी ने जूनियर इंजीनियर (JE) रिजल्ट 2026 अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC JE Result 2026
UPSSSC JE Result 2026

UPSSSC JE Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, ने जूनियर इंजीनियर रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट  upsssc.gov.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। 

उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स पात्रता परीक्षा (PET) 2023 के अंकों और साल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया है। आयोग के अनुसार, पदों की संख्या से 15 गुना तक उम्मीदवारों को मूल्यांकन के लिए चुना गया था। 

UPSSSC JE Result 2026: रिजल्ट जारी 

यूपीएसएसएससी जेई रिजल्ट 2026 में ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई थी। मूल्यांकन के बाद आयोग ने चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए 4,612 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया। जिसमें मेन्स लिस्ट के लिए 3,739 उम्मीदवार और Waiting List के तहत 873 उम्मीदवार शामिल हैं। 

UPSSSC JE Result 2026: हाइलाइट्स 

विज्ञापन संख्या 08 Exam/2024 के तहत विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर (JE) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। जिसमें कुल 2847 रिक्त पद शामिल हैं। रिजल्ट से जुड़े अन्य जरूरी डिटेल उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:

संगठन 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

परीक्षा का नाम 

जूनियर इंजीनियर 

विज्ञापन संख्या 

08 Exam/2024

पदों की संख्या 

2,847

लिखित परीक्षा कब हुई 

7 जुलाई, 2024

रिजल्ट डेट जारी होने की तिथि

जारी 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

UPSSSC JE Result 2026: स्कोरकार्ड कैसे चेक करें?

यूपीएसएसएससी जेई रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर,  UPSSSC JE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  4. लॉगिन करने के बाद रिजल्ट आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

  5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करना ना भूलें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 2, 2026, 15:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News